Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

हाई कोर्ट ने जब्त वाहन छोड़ने का दिया आदेश, सरकार पर 10,000 रुपए मुकदमा-खर्च

Patna High Court building image representing court order on Bihar liquor prohibition seized vehicle case.

पटना: बिहार में लागू मद्यनिषेध कानून के तहत जब्त वाहनों से जुड़े मामलों में पटना हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ ने अली अशरफ सिद्दीकी की गाड़ी की जब्ती को अनुचित ठहराते हुए वाहन को तीन दिनों के भीतर रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि जब वाहन चोरी होने की आधिकारिक रिपोर्ट मौजूद है और मालिक की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला है, तब जब्ती प्रक्रिया न्यायसंगत नहीं मानी जा सकती।

याचिकाकर्ता की ओर से वकील सतीश चंद्र मिश्रा और नुरुल होदा ने कहा कि गाड़ी 6 मई 2024 को चोरी हो गई थी, जिसके बाद काफी समय बीतने पर उसे शराब के साथ बरामद किया गया। इसके बावजूद जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सीवान ने दंड राशि जमा करने और नीलामी प्रक्रिया बढ़ाने का आदेश दिया, जिसे अपीलीय अधिकारी ने भी सही ठहराया।

कोर्ट ने इन आदेशों को कानून के विपरीत मानते हुए पूरी तरह रद्द कर दिया। साथ ही राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ता को ₹10,000 मुकदमा-खर्च का भुगतान करे। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन को उचित जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि निर्दोष वाहन मालिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रोफेसर एस पी शाही चांसलर अवार्ड के सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य के लिए नामित

पटना विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन प्रक्रिया में दोहरा रवैय्या अपनाने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में कांग्रेस समीक्षा बैठक में बवाल, दो उम्मीदवार आमने-सामने

Nationalist Bharat Bureau

103 इंस्पेक्टरों को मिली डीएसपी की कुर्सी, सैलरी भी बढ़ेगी

भोजपुरी लोक गायिका देवी सिंगर ने बाबा बागेश्वर की पोल खोली

सुशील मोदी ने भी मानी एनडीए में अंतर्कलह की बात, आरोप-प्रत्यारोप बंद करके समस्या के समाधान की नसीहत

लोकसभा में ई-सिगरेट विवाद, स्पीकर ने जांच के आदेश दिए

Nationalist Bharat Bureau

ऐतिहासिक ख़ुदाबख़्श लाइब्रेरी को बचाने के लिए पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ कुमार दास ने लौटाया अपना पदक

Nationalist Bharat Bureau

उस्मान हादी की हत्या पर यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप

Nationalist Bharat Bureau

राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की बैठक

Leave a Comment