Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहॅुमुखी विकास और देश की सीमायें हैं सुरक्षित:-अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज केंद्र शासित प्रदेश दीव दौरे के दौरान दीव में आयोजित एक विशाल जनसभा समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर दमन-दीव के सांसद लालूभाई पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल के साथ दमन-दीव और दादरा नगर हवेली से बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता तथा दीव और इसके आस पास की आमजनता उपस्थित थे।

 

नई दिल्ली:गृह मंत्री श्री अमित शाह का काफिला स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में पहुँचा वहॉं मौजूद जन समूह ने जोरदार नारा लगाकर उनका स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, वंदे मातरम आदि नारों से जनसभा स्थल गुंजयमान हो गया। गृह मंत्री के गाड़ी से उतरते ही दमण दीव के सांसद लालुभाई पटेल और अन्य जन प्रतिनिधियों ने पुष्पगुछ देकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल का पुष्पगुछ देकर स्वागत किया। अभिवादन स्वीकार करने के बाद श्री अमित शाह मंच पर पहॅुंचे जहॉं उन्होंने जन समूह का अभिवादन के साथ संबोधित करते हुए कहा कि दीव एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। प्रकृति ने मुक्त हस्त से दीव को सौंदर्यता प्रदान की है। केंद्र शासित प्रदेश दीव की स्वच्छता और विकास की तारीफ की. उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विजक को साकार करते हुए प्रशासक प्रफुलभाई पटेल प्रदेश विकास के लिए कटिबद्ध हैं।
आज कई विकास परियाजनाओं को शिलान्यास किया गया जिनमें पानी कोठा का विकास, दीव से घोघला तक केबल कार, जेठीबाई बस स्टैंड का विकास, दीव के दोनों ही प्रवेश द्वारों का विकास शामिल है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 3डी संघ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल इस प्रदेश के चहॅुमुखी विकास के लिए कटिबद्ध हैं। उनके कार्यकाल में तीनों ही प्रदेशों का पर्यटन, शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य आदि कई क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है और आगे भी जारी रहेगा। संघ प्रदेश कंधा से कंधा मिलाकर राष्ट्र के साथ चल रहा है। इस अवसर पर श्री अमित शाह ने माननीय प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि यह सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर काम कर रही है और आगे भी कार्य करती रहेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का प्रयास है कि किसी कारणवश जन-हितैषी योजनाओं के लाभ से कोई वंचित रह गए है, तो उनसे भी संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ दिया जाए। मोदी सरकार की जिन योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है, इनमें मुफ्त गैस सिलिंडर, शौचालय, बिजली कनेक्शन, मकान जैसी योजनाओं के साथ-साथ पिछले दो साल से अधिक समय से 80 करोड़ से अधिक लोगों को दिया जा रहा मुफ्त राशन शामिल है। इसके साथ ही हर घर नल जल योजना का लाभ भी बहुत बड़े वर्ग को मिलने लगा है। आयुष्मान भारत कार्ड के तहत भारत के अमीर व गरीबो का ईलाज सुगमता से बड़े से बडे अस्पतालों में किया जा रहा है।
इस अवसर पर 3 डी संघ प्रदेश के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में माननीय गृह मंत्री जी का दीव की दिव्य भूमि पर पधारने के लिए आभार माना। इस अवसर पर प्रशासक ने 3डी प्रदेश में शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधायें तथा उद्योग तथा अन्य क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया और भावी विकास परियोजनाओं की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं प्रेरणा और आपके मार्गदर्शन में ही विकास के ये कार्य संपन्न हो पाये हैं । प्रशासन इस प्रदेश के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। बस इस प्रदेश की जनता का सहयोग चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा भारत की रक्षा नीति आज देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी एक पहचान रखती है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति की देश ही नहीं वरन विदेश में भी डंका बजता है। 08 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में देश ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। चाहे शहर हो या गॉंव सभी का विकास हुआ है। पहले, आतंकवादी हम पर हमला करने के लिए भेजे जाते थे और उरी तथा पुलवामा हमलों में भी ऐसा ही करने की कोशिश की गई, लेकिन हमने सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले से दिखा दिया कि हमारी रक्षा नीति के क्या मायने हैं.” देश को जाति वाद, क्षेत्रवाद, भेदभाव और तुष्टिकरण से बाहर निकालना है। माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 21वीं सदी का आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के सपनों को लेकर आगे बढ़ रहा है। गरीब पिछड़ा, दलित, आदिवासी, हमारी मातायें और बहने केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे। सरकार उनके कलयाणार्थ योजनाओं पर सदा से काम करती आ रही है।
इस अवसर पर गृह आदर्श आजीविका योजना एवं स्वयं सहायता ग्रुप की विधवा माता व बहनो को अलग-अलग योजनाओं का लाभ प्रदान किया तो वही मछुवारेभाईयों को सुरक्षा कीट प्रदान किए। इस अवसर पर प्रशासक प्रफुल पटेल द्वारा संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव में किए गए विकास कार्यों एवं सामाजिक सेक्टर में किए गए विकास की विडीयों भी प्रदर्शित की गई। माननीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री ने 05 कोरोना वैरियर्स एवं 01 आईआईएम कोझीकोड में चयनित बालिका व 26 जनवरी, 2022 गणतंत्र दिवस पैरेड की लिए दीव से चयनित बालिका का भी सम्मान किया।

बी पी मंडल ने पिछड़े,दलित एवं गरीब स्वर्ण के लिए आवाज उठाने का काम किया

नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास से राजनीती तेज,सस्पेंश बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना गांव दिखाने पहुंचे CM नीतीश

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Bypoll 2024: प्रशांत किशोर की पार्टी उपचुनाव में भिड़ने को तैयार, महारथियों का करेगी ऐलान

कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

Twitter lays off: एलन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को निकाला

बिरला जीते तो दोबारा स्पीकर बनने वाले भाजपा के पहले सांसद होंगे

मशहूर हरियाणवी सिंगर MD ने थामा जेजेपी का दामन, दिग्विजय बोले- पार्टी में पूरा मिलेगा मान-सम्मान

सरकारी स्कूल में दो छात्रों के यौन उत्पीड़न पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment