Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना गांव दिखाने पहुंचे CM नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गृह कल्याणबीघा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बिहार के राज्यपाल मो. अरिफ खान, राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने कल्याणबीघा गांव स्थित स्व. रामलखन सिंह वैद्य स्मृति वाटिका में स्थापित प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर लोगों की भारी भीड़ मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उमड़ी, और मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल पटना के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार, विजय चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, कौशल किशोर, राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, बिहारशरीफ अध्यक्ष गुलरेज अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. धनंजय कु. देव, महमूद बख्खो, रंजीत कुमार, पूर्व अध्यक्ष बनारस प्र. सिन्हा, देवन प्रसाद, अतिपिछड़ा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, विकास कुमार, रोहित कुमार, विजय कुमार सिंह, हरनौत अध्यक्ष रविकांत कुमार, धीरज पटेल, राहुल रंजन कुशवाहा, राकेश पटेल, जनार्दन पंडित, डॉ. वसुंधरा कुमारी और जयप्रकाश कुमार मंगलम सहित कई अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक भरत सोनी, डीटीओ अनिल कुमार दास, एसडीओ काजल नितिन वैभव, और डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने सुबह में अपने पैतृक गांव पहुंचकर इस महत्वपूर्ण दिन को श्रद्धांजलि दी।

हैदराबाद के युवक की अरब में लगी 30 करोड़ की लॉटरी

Nationalist Bharat Bureau

चार दिन में दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण: सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर थे; 3 दिसंबर को सुज्ञेयसागर जी ने छोड़ी थी देह

cradmin

बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने देश छोड़ा

जदयू प्रमंडल प्रभारियों का मनोनयन,इरशाद अली आजाद बनाए गए तिरहुत एक के प्रभारी

Nationalist Bharat Bureau

आम से लेकर खास लोगों के बीच सरस मेला का क्रेज

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

BJP से निलंबित होते ही बदले नूपुर शर्मा के सुर,कहा-‘मैं अपने शब्द वापस लेती हूं…’

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

Nationalist Bharat Bureau

राज्य में प्रस्वीकृत 2459 मदरसों को सशर्त मिलेगा अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के गया जिले से एडमिट कार्ड लेने निकलीं 4 छात्राएं लापता

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment