Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार ने कॉपी की हमारी योजनाएं: ज्ञान रंजन

पटना: कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी पार्टी की योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाया है।एक टीवी चैनल से बात करते हुए रंजन ने कहा, “चंपारण ने देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई थी। आज यहीं से कांग्रेस बिहार में बदलाव का बिगुल फूंक रही है। यहां से जो संदेश जाएगा, वह सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश तक पहुंचेगा।”

ज्ञान रंजन ने नीतीश कुमार की हालिया योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब महिलाओं के खातों में पैसे भेज रहे हैं। सवाल यह है कि 20 साल में ऐसा क्यों नहीं किया गया? कांग्रेस ने पहले ही माई-बहिन योजना शुरू की थी, जिसमें 90 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद ही अन्य दलों ने हमारी योजना की नकल कर अपनी योजनाएं पेश कीं।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने पार्टी की आगामी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये यानी सालाना 30 हजार रुपये की सीधी आर्थिक मदद देगी। इसके साथ ही गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये तक का रोजगार पैकेज प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं, महिलाओं को 3 से 5 डिसमिल तक जमीन का अधिकार भी दिया जाएगा।”कांग्रेस का यह बयान बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ाने वाला है। पार्टी का दावा है कि उनकी योजनाएं न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में बदलाव का आधार बनेंगी

भारत में बुलडोज़र की सवारी करने वाले बोरिस जॉनसन की कुर्सी गयी

Nationalist Bharat Bureau

वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देश ने किया नमन

Nationalist Bharat Bureau

राजनाथ सिंह बोले: समाज में उभर रहे हैं नए प्रकार के अपराध, आतंकवाद और वैचारिक युद्ध — सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के नए पदाधिकारियों की घोषणा,फ़ाहीमा खातून बनी अल्पसंख्यक महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

भारत-रूस सहयोग नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी ने किया छात्रों-खिलाड़ियों के आदान-प्रदान का ऐलान

पटना में चोरी के दौरान चोर रंगेहाथ पकड़ा, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Nationalist Bharat Bureau

अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में लगेंगे 500 तिरंगे, बनाई गई तिरंगा सम्मान समिति

भारत को झटका! United World Wrestling ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता की रद्द

लालू यादव का हालचाल जानने AIIMS पहुँचे राहुल गांधी,15 मिनट तक रहे

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment