Nationalist Bharat
राजनीति

डी राजा फिर से चुने गए भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 25वाँ राष्ट्रीय महाधिवेशन 21 से 25 सितंबर तक एस. सुधाकर रेड्डी नगर और कॉमरेड अतुल कुमार अंजान हाँल चंडीगढ़, पंजाब में संपन्न हुआ। महाधिवेशन में बिहार विधानसभा चुनाव पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। 32 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बिहटा हवाई अड्डा का नामाकरण किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर रखने, गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर), भगत सिंह रोजगार गारंटी अधिनियम बनाने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने, भागलपुर में एक रुपये पर 1050 एकड़ भूमि अडानी को देने के फैसले को रद्द करने, स्कीम वर्कर का मानदेय न्यूनतम 26000 रुपये करने व सरकारी कर्मी घोषित करने आदि प्रस्ताव पारित किए गए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय और राज्य से नव निर्वाचित राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महाधिवेशन में 125 सदस्यीय नई राष्ट्रीय परिषद के साथ-साथ 13 उम्मीदवार सदस्यों का भी चुनाव हुआ और 11 सदस्यीय केंद्रीय अनुशासन आयोग बनाये गये। नव निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक में सर्वसम्मति से का॰ डी. राजा महासचिव चूने गये, साथ ही 11 सदस्यीय राष्ट्रीय सचिव मंडल और, 31 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। महाधिवेशन में पूर्व महासचिव का॰ ए.बी. बर्धन को उनके 101वाँ जन्म दिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। का॰ ए.बी. बर्धन का 25 सितम्बर, 2024 से नागपुर में शुरू शताब्दी समारोह का समापन 25 सितम्बर, 2025 को महाधिवेशन स्थल चंडीगढ़ में उनके जन्म दिन 25 सितम्बर, 2025 को संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सचिव मंडल में का डी. राजा, महासचिव, अमरजीत कौर, डॉ. बी.के. कांगो, रामकृष्ण पांडा, एनी राजा, डा॰ गिरीश शर्मा, प्रकाश बाबू, पी. सन्दोष कुमार सांसद, संजय कुमार, पल्ला वेंकट रेड्डी राष्ट्रीय सचिव चुने गए। पंजाब के लिए एक सीट रिक्त छोड़ दिया गया। के रामकृष्णा और पल्लव सेन गुप्ता राष्ट्रीय सचिव मंडल के स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाये गये।

31 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार से राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय, जानकी पासवान और संजय कुमार चुने गए। जबकि राष्ट्रीय परिषद में दस और केंद्रीय अनुशासन आयोग में एक सदस्य निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य का॰ रामनरेश पाण्डेय, जानकी पासवान, संजय कुमार, ओमप्रकाश नारायण, प्रमोद प्रभाकर, अवधेश कुमार राय, मिथिलेश कुमार झा, राजश्री किरण, अजय कुमार सिंह और ललिता कुमारी चुनी गई। केंद्रीय अनुशासन आयोग में सदस्य के रूप में विधायक का॰ रामरतन सिंह का चुनाव किया गया। वहीं एआईवाईएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा राष्ट्रीय परिषद के उम्मीदवार सदस्य बनाये गये। संवाददाता सम्मेलन में राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव का॰ संजय कुमार और राष्ट्रीय परिषद सदस्य का॰ ओम प्रकाश नारायण मौजूद थे।

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

प्रियंका गांधी को सुनने के लिए शिवहर की जनता बेताब:नूरी बेगम

Nationalist Bharat Bureau

बीता वर्ष भारत की जनता के लिए धोखा एवं घाटे का वर्ष रहा:आनंद माधव

Nationalist Bharat Bureau

निशिकांत सिन्हा की ‘जन आशीर्वाद हक हुंकार रैली’ 24 जून को,नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान संभव

IIT Delhi के 53.1 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मिले जॉब ऑफर

बाबरी जैसी मस्जिद विवाद में टीएमसी ने हुमायूं कबीर को निलंबित किया, विधायक बोले—जल्द नई पार्टी बनाऊंगा

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निर्दलीय को जिताने की परंपरा बरकार

Nationalist Bharat Bureau

इदारा शरिया ने “वक़्फ़ बचाओ, संविधान बचाओ” कॉन्फ्रेंस से बनाई दूरी,इमारत शरिया पर धोखे और सौदेबाजी का आरोप

तेजस्वी यादव का पलटवार — कहा, कुर्सी की लालच में एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान, जिन्होंने परिवार को तोड़ दिया उन्हीं से हाथ मिला लिया

Nationalist Bharat Bureau

नालंदा लोकसभा:पिछले 28 वर्षों से जीत रहे हैं नीतीश की पार्टी के उम्मीदवार  

Leave a Comment