Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ पर राजनीति नहीं, मदद और राहत कार्यों पर ध्यान दे विपक्ष : प्रेम रंजन पटेल

पटना: बिहार भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाढ़ को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में राजनीति करने के बजाय बाढ़ पीड़ितों की मदद और राहत कार्यों को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम बिहार पहुंची और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने हाजीपुर, वैशाली, मुंगेर और भागलपुर समेत प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा फसल, सड़क, मकान और पशुओं को हुए नुकसान का आकलन किया।

 

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई, स्वास्थ्य सुविधाओं, नावों के परिचालन और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की है। बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सरकार का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना, आवश्यक सेवाएं बहाल करना और नुकसान की भरपाई के लिए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करना है। ऐसे समय में विपक्ष को भी तथ्यहीन आरोपों के बजाय राहत कार्यों में सहयोग करना चाहिए।

Bihar Teacher news: टीचर ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति का ऐलान, स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होगी नीति

महाराष्ट्र ने सौर कृषि पंपों में बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

कोर्ट की टिप्पणी के बाद जागी सरकार,शराब बंदी क़ानून को सख्त बनाने का इशारा

Nationalist Bharat Bureau

शहरों में हर साल बनेंगे एक लाख आवास,राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता राशि भी दोगुनी

Nationalist Bharat Bureau

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

Nationalist Bharat Bureau

झुग्गी झोपड़ी में नहीं रहेंगे ग़रीब, बिहार सरकार देगी पक्का मकान

Nationalist Bharat Bureau

पेट्रोल-डीजल के फर्जी बिल पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

Vande Bharat : वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत जल्द

Nationalist Bharat Bureau

आपकी आत्मीयता आपका विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे:राष्ट्रपति

भाजपा की ट्रॉल्स आर्मी को 2014 से 2 ही रुपए क्यों मिल रहे हैं? इसकी जांच होनी चाहिए:असदुद्दीन ओवैसी

Leave a Comment