Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

‘उम्मीद है देश की बेटी को न्याय मिलेगा’, Vinesh Phogat के अयोग्य होने पर राहुल गांधी का भावुक संदेश

नई दिल्ली: ओलंपिक मैं 100 ग्राम वजन बढ़ने के बाद प्रतिस्पर्धा से बाहर हुई कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निराशा व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।विनेश फोगाट को आज रात फाइनल मैच खेलना था। हालांकि बुधवार सुबह गोल्‍ड मेडल मैच से पहले वजन के दौरान उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया है। फाइनल मुकाबले से पहले विनेश को अयोग्य घोषित किए जाने पर राहुल गांधी ने दुख जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा।

 

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस संदर्भ में लिखा कि विश्वविजेता पहलवानों को हरा कर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा।विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी।आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है।

 

 

विनेश ने देश को गौरवान्वित किया: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा,”विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी। आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़ा है।”

चैनपुर विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की

आंध्र प्रदेश के CM पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू

BMC चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं का सियासी हमला

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का बढ़ा हुआ किराया आज से लागू 

cradmin

मुख्यमंत्री आवास पहुंची इमामगंज से एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी, सीएम नीतीश से लिया जीत का आशीर्वाद

अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान

हमें प्रतिशोध की कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए तैयार रहना होगा:खड़गे

Nationalist Bharat Bureau

मनीष सिसोदिया को जमानत मिली,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

कोरोना वायरस एक मानव निर्मित वायरस था,अमेरिकी शोधकर्ता का दावा

Nationalist Bharat Bureau

आर्यन केस की जांच में फंसने के बाद समीर वानखेड़े की NCB से विदाई,चेन्नई हुआ तबादला

Leave a Comment