Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

BIS Recruitment 2022: भारतीय मानक ब्यूरो में 337 पदों पर भर्तियां,उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली:अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी करके नौकरी का सपना देखने वाले युवा वर्ग के लिए एक खुशखबरी का ध्यान आया है। यह गुड न्यूज़ केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली संस्था भारतीय मानक ब्यूरो में आए हैं। यहां ग्रुप ए ग्रुप बी और ग्रुप सी के खाली पड़े पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन देने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया 19 अप्रैल से ही प्रारंभ हो चुकी है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट www.bis.gov.in पर जाकर 9 मई 2022 तक अपने आवेदन दे सकते हैं।
अधिसूचना के मुताबिक कुल 337 रिक्त पदे पदों को भरा जाएगा। इन पदों में ग्रुप ए के डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर के पद जबकि ग्रुप बी के पर्सनल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और ग्रुप सी के पलंबर फिटर स्टेनोग्राफर इलेक्ट्रिशियन जैसे पदों पर बहाली होगी।
योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए मांगे गए आवेदन में मैट्रिक से लेकर मास्टर डिग्री तक की शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है।
शुल्क
नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों के लिए ₹800 का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी अपना शुल्क 9 मई 2022 तक जमा कर सकते हैं। इन पदों पर बहाली के लिए लिखित टेस्ट लिया जाएगा जब के परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। संस्थान की ओर से जारी की गई अधिसूचना में ही परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा के पैटर्न की विस्तृत जानकारी दी गई है। अगर बात की जाए उम्र सीमा की तो इस नौकरी के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 45 साल जब के अधिकतम उम्र सीमा 50 साल निर्धारित की गई है। आरक्षण श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र की सीमा में छूट दी गई है।

भारतीय मानक ब्यूरो क्या है?
बीआईएस भारत का राष्ट्रीतय मानक निकाय है जिसकी स्था‍पना बीआईएस अधिनियम 2016 के अंतर्गत की गई। बीआईएस की स्था्पना वस्तु ओं के मानकीकरण, मुहरांकन और गुणता प्रमाणन गतिविधियों के सुमेलित विकास तथा उससे जुडे़ याउससे प्रसंगवश जुड़े मामलों के लिए की गई। बीआईएस मानकीकरण, प्रमाणन और परीक्षण द्वारा राष्ट्री य अर्थव्यमवस्थात को प्रत्यक्ष एवं वास्तनविक रूप से कई तरह से लाभ पहुंचा रहा है –यह सुरक्षित विश्‍वसनीय गुणता वाले उत्पाद प्रदान करता है; उपभोक्‍ताओं के स्‍वास्‍थ्‍य जोखिम को न्‍यून करता है; निर्यात एवं आयात विकल्‍पों को प्रोत्‍साहित करता है; किस्‍मों के प्रसार को नियंत्रित करता है इत्‍यादि, इत्‍यादि।
स्थापना
बीआईएस भारत का राष्ट्रीतय मानक निकाय है जिसकी स्था‍पना बीआईएस अधिनियम 2016 के अंतर्गत की गई। बीआईएस की स्था्पना वस्तु ओं के मानकीकरण, मुहरांकन और गुणता प्रमाणन गतिविधियों के सुमेलित विकास तथा उससे जुडे़ याउससे प्रसंगवश जुड़े मामलों के लिए की गई। बीआईएस मानकीकरण, प्रमाणन और परीक्षण द्वारा राष्ट्री य अर्थव्यमवस्थात को प्रत्यक्ष एवं वास्तनविक रूप से कई तरह से लाभ पहुंचा रहा है –यह सुरक्षित विश्‍वसनीय गुणता वाले उत्पाद प्रदान करता है; उपभोक्‍ताओं के स्‍वास्‍थ्‍य जोखिम को न्‍यून करता है; निर्यात एवं आयात विकल्‍पों को प्रोत्‍साहित करता है; किस्‍मों के प्रसार को नियंत्रित करता है इत्‍यादि, इत्‍यादि।
बीआईएस के कार्य
◆मानक निर्धारण
◆उत्पानद प्रमाणन योजना
◆अनिवार्य पंजीकरण योजना
◆विदेशी निर्माता प्रमाणन योजना
◆हॉलमार्किंग योजना
◆प्रयोगशाला सेवाएं
◆प्रयोगशाला मान्ययता योजना
◆भारतीय मानकों की बिक्री
◆उपभोक्ता मामले गतिविधियां
◆प्रोत्सातहन गति‍विधियां
◆राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तंर की प्रशिक्षण सेवाएं
◆सूचना सेवाएं

अन्य जानकारी
बीआईएस का मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसके 5 क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता (पूर्व), चेन्नई (दक्षिण), मुंबई(पश्चिम), चंडीगढ़ (उत्तर) और दिल्ली (मध्य) में स्थित है। इन क्षेत्रीय कार्यालयों के अधीन शाखा कार्यालय हैं। ये कार्यालय हैं अहमदाबाद, बेंगलूरू, भुवनेश्वर, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बत्तूर, देहरादून, जम्मूश, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, जमशेदपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, परवाणु, पटना, पुणे, रायपुर, दुर्गापुर,राजकोट और विशाखापत्तनम। ये शाखा कार्यालय संबंधितक्षेत्र की राज्य सरकारो, उद्योगों, तकनीकी संस्थानों, उपभोक्ता संगठनों इत्याोदिके बीच प्रभावी संपर्क का काम करते हैं।

दिल्ली में 2022 में डेंगू के 4,469 मामले दर्ज किए गए; 9 की मौत: एमसीडी

cradmin

पटना में अवैध तरीके से सड़क–नाला निर्माण पर ग्रामीणों ने रोका काम

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को मनायाअपना बर्थडे

आजमगढ़ में CM योगी ने एसआईआर अभियान पर दी सख्त हिदायत

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: शीतलहर से आज मिलेगी राहत, बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान 

cradmin

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने वोटर लिस्ट घोटाला के साथ उम्र घोटाला भी किया है, चुनाव आयोग चुप क्यों है, कब कार्रवाई होगी : तेजस्वी प्रसाद यादव

हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी के बाद मस्जिद में तोड़फोड़ से भड़की साम्प्रदायिक हिंसा

Nationalist Bharat Bureau

नए साल में आनलाइन फरियाद सुनेगी बिहार पुलिस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य:दीपंकर भट्टाचार्य

कोई भी शब्द बैन नहीं हुआ है,असंसदीय शब्दों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी सफाई

Leave a Comment