Nationalist Bharat
राजनीति

प्रियंका गांधी को सुनने के लिए शिवहर की जनता बेताब:नूरी बेगम

शिवहर:शिवहर जिला कांग्रेस कार्यालय हक मार्केट में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक आयोजित किया गया, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष एवं युवा कांग्रेस नेता अखिलेश दयाल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नूरी बेगम ने किया।

 

ज्ञात हो कि आगामी 26 सितम्बर को दोपहर एक बजे मोतिहारी के गांधी मैदान में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का हर घर अधिकार रैली होना है। बैठक में जिलाध्यक्ष नूरी बेगम ने कहा कि हर घर अधिकार रैली में प्रियंका गांधी जी को सुनने के लिए शिवहर की जनता बेताब है कार्यक्रम में शिवहर से सैकड़ो गाड़ी एवं दर्जनो बस से शिवहर के लोग मोतिहारी जाएंगे एवं प्रियंका जी के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

मुख्य अतिथि श्री कुमार आशीष ने बैठक में कहा कि मोतिहारी में प्रियंका गांधी की रैली ऐतेहासिक होगी एवं भीड़ का सभी रेकॉर्ड टूटने वाला है साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में चंपारण के सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी एवं महागठबंधन जीत दर्ज करेंगा। अखिलेश दयाल ने कहा कि बापू की धरती मोतिहारी में श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा किए जाने वाली रैली ऐतिहासिक साबित होगी।

 

पूर्व जिलाध्यक्ष मो असद ने कहा कि प्रियंका गांधी के रैली में शिवहर से सैकड़ो गाड़ियों से हजारों कांग्रेसी एवं जनता शामिल होंगे एवं आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की इस नाकारी सरकार को उखाड़ फेंकने की शुभारंभ करेंगे।

 

उपाध्यक्ष वसिष्ट राउत, मो नसीम अख्तर, अफरोज आलम, कोषाध्यक्ष मो सद्दाम हुसैन, मो नेयाज अहमद सहित सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि 26 सितम्बर को होने वाले रैली में शिवहर से हजारों के तादाद में लोग शामिल होंगे।

 

बैठक में मुख्य रुप से शामिल होने वालों में प्रदेश पदाधिकारी कुमार आशीष, अखिलेश दयाल, जिलाध्यक्ष नूरी बेगम, पूर्व जिलाध्यक्ष मो असद, जिला उपाध्यक्ष अफरोज आलम, उपाध्यक्ष वासिस्ट राउत, मो नसीम अख्तर, कोषाध्यक्ष मो सद्दाम हुसैन, सचिव मो नेयाज अहमद, आशा कुमारी यादव, मुनचुन यादव, आसिफ नूर, विकाश सिंह, मो मुर्तुजा, विनोद साह, मो मुस्ताक, मो ज़काउल्लाह, मो जुल्फेकार, राकेश पांडेय, मो फैसल, रामनाथ मौजूद रहे।

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा का संकल्प: भाजयुमो बिहार का जत्था वाराणसी के लिए रवाना

Nationalist Bharat Bureau

दिग्विजय सिंह ने RSS की संगठन क्षमता की तारीफ, कांग्रेस की कमजोरी भी बताई

Nationalist Bharat Bureau

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने केंद्र से 902 करोड़ की तत्काल राहत की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा में पुलिस की गुण्डागर्दी लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन:माले

तीन लोकसभा और 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: राहुल के वायनाड से अखिलेश के करहल तक, कहां-क्यों हो रहे हैं ये उपचुनाव?

Bihar Politics:ललन सिंह के बयान से बिहार की राजनीति में उबाल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

नीतीश कुमार किसी भी दिन ऐसा धमाका कर सकते हैं कि बीजेपी के पाँव के नीचे से जमीन निकल जाए

Leave a Comment