Nationalist Bharat
crime

तुनिषा की मौत के पांच दिन बाद ‘अलीबाबा’ की शूटिंग दोबारा शुरू हुई

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए इश्क’ के सेट पर सुसाइड करने के बाद शूटिंग रोक दी गई थी। अब इसकी नए सेट पर एक बार फिर से शूटिंग शुरू कर दी गई है।

सीरियल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जब से तुनिषा ने सेट पर आत्महत्या की है, तब से पुलिस और फोरेंसिक की जांच चल रही है और कुछ चीजों को सील कर दिया गया है। इसलिए वहां शूटिंग दोबारा शुरू करना संभव नहीं था।

दूसरी ओर, प्रसारण बंद नहीं किया गया था क्योंकि निर्माताओं ने नियमानुसार कुछ अग्रिम एपिसोड बनाए थे, लेकिन अब अगर शूटिंग शुरू नहीं की जाती तो सीरियल को ऑफ एयर करना पड़ता। तुनिषा की मौत और सीरियल के मुख्य कलाकार शिजान खान की गिरफ्तारी से निर्माताओं को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है और अगर सीरियल बंद होता है तो उन्हें और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।

इसलिए, कलाकारों को आखिरकार तुनिषा की मौत के बाद पांच दिन बाद नए सेट पर बुलाया गया। पहले की तरह मजाक-मस्ती के बजाय बेहद गंभीर और शोकाकुल माहौल में शूटिंग दोबारा शुरू की गई। तनिषा के निधन और शिजान की गिरफ्तारी के बाद फिलहाल स्क्रिप्ट में भी कई बदलाव किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री तुनिषा शर्मा पिछले साल 22 दिसंबर को टीवी शो ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर मृत पाई गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तुनिषा की मौत के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड और शो ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के को-स्टार शिजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। शिजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इसके अलावा तुनिषा की मां ने भी शिजान के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोप और प्रत्यारोप के बीच दोनों परिवार के लोग अब आमने-सामने आ गए हैं।

बिहार पुलिस ने एक पुराने मामलों में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है

Nationalist Bharat Bureau

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: लड़कियों के साथ में डांस नहीं करने पर बदमाशों ने 10 साल की बच्ची को लगा दी आग 

cradmin

इमरान खान अदियाला जेल में स्वस्थ, जेल प्रशासन ने अफवाहों को किया खारिज

Nationalist Bharat Bureau

नॉएडा : मेट्रो के सामने कूदकर किशोर छात्र ने दी अपनी जान

cradmin

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप

बीजेपी के दिग्गज नेता पर चलेगा रेप का केस, सुप्रीम ने कहा, गलत नहीं तो बच जाओगे

cradmin

Nationalist Bharat Bureau

अखलाक मॉब लिंचिंग केस में बड़ी राहत, वापसी याचिका खारिज

Nationalist Bharat Bureau

जोहानिसबर्ग में बार में गोलीबारी, 9 की मौत

Nationalist Bharat Bureau