Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजी

LNMI रोजगार एवं रोजगार सृजन की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है:डॉ० एस० सिद्धार्थ

पटना:मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दें। इस उक्ति को आज ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के सत्र 2021-23 के छात्र एवं छात्राओं ने चरितार्थ कर दिखाया है। इस के के प्लेसमेंट ड्राइव के समापन समारोह में चयनित छात्र एवं छात्राओं की खुशी देखते बन रही थी।

संस्थान में सत्र 2021-23 में नामांकित एम०बी०ए० एन०बी०ए० (आई०बी०) तथा एमबीएडी) के कुल 164 छात्र एवं छात्राओं का चयन लगभग 40 कम्पनी में अधिकतम 135 लाख एवं औसतन 65 लाख के पैकेज पर विभिन्न पदों पर किया गया।प्लेसमेंट सीजन में फेडरल बैंक, लीडस्कॉइड, लावा, के०पी०एम०जी०, पैंटालून्स, अमूल एचडीएफसी ए०एम०सी० आईटीसी, पेप्सीको, वोडाफोन आइडिया, जीविका, आई०सी०आई०सी प्रूडेसियल, एस०बी०आई० लाइफ, उज्जीवन स्मॉल फाइनेन्स बैंक, रिलांयस रिटेल ब्लूस्टोन, इंडस टावर्स प्रिज्म सिमेंट एवं दैनिक जागरण प्रमुख कंपनियों की भागीदारी रही।

संस्थान में आयोजित प्रेस वार्ता में अपने मनोभाव को अभिव्यक्त करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ० एस० सिद्धार्थ ने कहा कि यह संस्थान रोजगार एवं रोजगार सृजन की दिशा में शुरू से ही अग्रणी रहा है और नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविय के लिए शुभकामना व्यक्त किये।

संस्थान के कुलसचिव श्री उपेन्द्र कुमार (बि०प्र० से०) ने प्लेसमेंट सेल के क्रियाकलाप को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी अधिक संख्या में छात्र एवं छात्राओं का चयन निश्चित ही संस्थान की बड़ी उपलब्धि है।संस्थान के प्राध्यापक डॉ० शिवदेव सिंह ने कहा कि हमारे संस्थान के छात्र एवं छात्राएँ आज भारत के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कम्पनियों में कार्य कर रहे हैं एवं नई कार्य संस्कृति स्थापित कर ख्याति प्राप्त कर रहें हैं।

संस्थान की प्लेसमेंट प्रभारी डॉ० प्रीती सिंह ने इस अवसर पर खुशी अभिव्यक्त करते हुए कही कि कोई भी उपलब्धि बिना टीम सदस्य के संभव नहीं है। प्लेसमेंट के कार्य में संलग्न श्रीमती अनुमेहा सिंह (प्लेसमेंट- पदाधिकारी), नवीन रंजन (प्लेसमेंट सहायक), शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी सभी का सहयोग प्राप्त हुआ है और सभी को मैं हृदय से धन्यवाद देती हूँ।

मौके पर उपस्थित प्लेसमेंट अधिकारी श्रीमति अनुमेहा सिंह ने कही कि हमारा उद्देश्य छात्रों को उद्योग जगत के लिए तैयार करना है एवं उनकी कैरियर योजना में सहायता प्रदान कर अधिक से अधिक चयन कराना है।

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान ने खुद को राज्य में एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित किया है और सफल प्लेसमेन्ट ने इसकी स्थिति को और मजबूत कर दिया है। समग्र शिक्षण एवं अनुभव प्रदान करने पर संस्थान का हमेशा ध्यान रहा है जिसकी उद्योग द्वारा अत्यधिक सराहना की गयी है और इसने अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक मानदंड निर्धारित किया है।

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का ऐलान, टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

स्टेशन की भीड़ कम करने का रेलवे का डिजिटल प्लान, जनरल टिकट पर 14 जुलाई तक छूट

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

Human Washing Machine: इंसानों के लिए लॉन्च हुई वॉशिंग मशीन

रबी बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

रेडमी के नए फोन में अब 20 परसेंट कम खपेगी बैटरी

Nationalist Bharat Bureau

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment