Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राजधानी की जनता को सरकार की सौगात,आर ब्लॉक और करबिगहिया को जोड़ने वाले फ्लाई-ओवर का लोकार्पण

फ्लाईओवर शुरू होने से आर ब्लॉक की तरफ से मीठापुर, कंकड़बाग और गांधी मैदान की तरफ जाना आसान हो जायेगा. वहीं, कंकड़बाग, गांधी मैदान व मीठापुर की ओर से सीधे विधानसभा, एयरपोर्ट व वीरचंद पटेल पथ की ओर वाहन जा सकेंगे.इससे बेली रोड पर दबाव कम होगा.

 

पटना:बिहार की जनता को एक और सौगात देते हुए आर ब्लॉक और करबिगहिया को जोड़ने वाले फ्लाई-ओवर का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया इससे रोजाना हजारों लोग लाभान्वित होंगे।गुरुवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों डिप्टी CM रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद के साथ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद थे। इसके चालू होते ही कंकड़बाग के चिरैयाटांड़-करबिगहिया से विधानसभा और वीरचंद पटेल पथ की कनेक्टिविटी एलिवेटेड (ऊपर ही ऊपर) हो गई है। मतलब, हार्डिंग पार्क के सामने उतरने वाले हिस्से को तोड़कर बन रहा फ्लाईओवर तैयार होते ही कंकड़बाग से विधानसभा और वीरचंद पटेल पथ का रास्ता एलिवेटेड हो गया है,इस नए रास्ते के कारण अब एयरपोर्ट की तरफ से हार्डिंग रोड होकर कंकड़बाग जाना बहुत आसान हो गया है।इस फ्लाईओवर के उद्घाटन का हर किसी को लंबे समय से इंतजार था।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइओवर का निर्माण करीब 104 करोड़ रुपये की लागत से 2015 में शुरू हुआ था और इसे 11 नवंबर, 2018 तक तैयार होने का लक्ष्य था. बाद में इसकी समयसीमा 31 मार्च, 2021 तय की गयी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क तथा राज्य आपदा मोचन बल, मुख्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, हाकिमों में खलबली,कई पर गिर सकती है गाज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर बनेंगे दूल्हा,डॉ गुरप्रीत कौर से रचाएंगे शादी

महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर नहीं रहे – बॉलीवुड में शोक की लहर, 68 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

महंगाई,रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तथा महिलाओं के लिए न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज होगा-मीना तिवारी

वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए शिवहर कांग्रेस ने झोंकी ताक़त,15 जगहों पर बनाया गया पॉइंट

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद का केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र, हज यात्रियों के समस्याओं के समाधान की मांग

बांग्लादेश ने IPL 2026 का प्रसारण निलंबित किया

Leave a Comment