Nationalist Bharat
राजनीति

आशाओं को मासिक मानदेय नहीं मिलना श्रम कानूनों का घोर अपमान:शशि यादव

आशा कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय हड़ताल शुरू, पारितोषिक नहीं मानदेय देना होगा-बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की मांग

 

पटना:आशा संघर्ष संयुक्त मंच के आह्वान पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ सम्बद्ध एक्टू/गोप गुट के नेतृत्व में 25-26 मार्च 2021 दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन हुआ।आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि आज से बिहार के सैकड़ों पीएचसी में हड़ताल शुरू हो गयी है।ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ आशाओं को मासिक मानदेय नही देना श्रम कानूनों का बड़ा उलंघन है।1000 रु में दम नहीं 21 हजार से कम नहीं।लंबित बकाया का भुगतान जल्द से जल्द करे सरकार।सभी पिएचसी में आशा भवन की व्यवस्था किया जाय।उन्होंने कहा कि आज कैमूर,रोहतास,पटना जहानाबाद, नालंदा, मुज़फ़्फ़रपुर, खगड़िया,मधुबनी,दरभंगा,सीतामढ़ी,पूर्वी चंपारण,पश्चिम चंपारण,समस्तीपुर सिवान, गोपालगंज, सुपौल, मुंगेर, नवादा, हाजीपुर,औरंगाबाद, पूर्णिया,कटिहार , भोजपुर, बक्सर , अरवल , शिवहर, मधेपुरा आदि जिलों में सैकड़ों पीएचसी में आशाओं ने हड़ताल आयोजित कर काम ठप्प रखा।कल के भारत बन्द में भी आशाएं पूरी ताकत से हड़ताल में उतरेंगी और भारत बन्द का समर्थन करेगी।विदित हो कि पिछले दिनों आशाओं ने विधानसभा के समक्ष दो दिनों का महाधरना आयोजित किया था।उनकी मांगों की गूंज विधानसभा में भी हुई थी और भाकपा माले सहित अन्य विधायकों ने उन्हें मासिक मानदेय देने की मांग की थी।

संघ प्रमुख के बयान पर काँग्रेस नेता का कटाक्ष,कहा:काश यही बात भागवत जी अपने सहयोगी भाजपा और संघ वालों को समझा पाते

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी कर्मियों के पदोन्नति पर वर्षों से लगी रोक के कारण हजारों कर्मी बगैर पदोन्नति हो रहे सेवानिवृत्त

बिहार यात्रा पर आज से निकलेंगे प्रशांत किशोर

पिछले साल की कमियों से सबक लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का सच्चा रास्ता:डॉ. आयशा फातिमा

नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आदेश तत्काल लागू

Nationalist Bharat Bureau

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

तीन महीने का बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव को श्रद्धांजलि अपिर्त

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment