Nationalist Bharat
शिक्षा

Bihar Teachers News: ट्रांसफर रूका लेकिन सक्षमता पास शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

PATNA:बिहार सरकार ने स्कूली शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि, अब सवाल उठ रहा है कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों का क्या होगा। सरकार ने उनके लिए एक नई व्यवस्था करने की घोषणा की है।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को 20 नवंबर को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही, राज्य के विभिन्न जिलों में भी इसी दिन कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुल एक लाख 14 हजार नियोजित शिक्षकों को यह नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे, जो सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं।

सरकार के नियम के अनुसार, सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को उनके वर्तमान स्कूल से दूसरे स्कूल में स्थानांतरित किया जाना था। उन्हें ट्रांसफर और पोस्टिंग प्रक्रिया के तहत आवेदन करने को कहा गया था। लेकिन ट्रांसफर प्रक्रिया पर रोक के कारण यह सवाल उठने लगा कि 20 नवंबर को नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों की पोस्टिंग कैसे होगी।

शिक्षा मंत्री ने इस पर स्पष्ट किया कि जिन शिक्षकों को 20 नवंबर को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, उन्हें उसी स्कूल में कार्यभार ग्रहण करना होगा, जहां वे पहले से काम कर रहे हैं। जब तक ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं होती, तब तक सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षक अपने पुराने स्कूल में ही बने रहेंगे।

पटना। बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राज्य में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दोगुनी, तीन अरब की राशि मंजूर

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher News:सक्षमता परीक्षा खत्म होने के बाद होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

BPSC Teacher Recruitment 2023: बीपीएससी ने जारी किया बिहार 1.78 लाख शिक्षक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न (Bihar Teacher Recruitment Exam syllabus), नोटिफिकेशन जल्द

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

10% भूखंड की मांग पर आंदोलनरत किसानों का दिल्ली कूच, परी चौक से 60 से अधिक गिरफ्तार

रूस की कलमीक स्टेट यूनिवर्सिटी और नालंदा विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग को मिलेगा नया आयाम

Nationalist Bharat Bureau

रबी बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

बिहार बोर्ड ने जारी की 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा तिथियां, देखें पूरा शेड्यूल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment