Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मेस्सी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

Messi in Kolkata के दौरान सॉल्ट लेक स्टेडियम में अफरा-तफरी, कार्यक्रम में अव्यवस्था के दृश्य

Messi in Kolkata कोलकाता में लियोनेल मेस्सी के GOAT टूर का जश्न उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब विवेकानंद युवभारती सॉल्ट लेक स्टेडियम में अव्यवस्था फैल गई। मेस्सी को देखने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे हजारों प्रशंसकों की उम्मीदें तब टूट गईं, जब अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर स्टेडियम में 10 मिनट से भी कम समय के लिए रुके और फिर अन्य वीवीआईपी के साथ बाहर ले जाए गए।

मैदान से सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, कुप्रबंधन और सीमित प्रवेश व्यवस्था के चलते प्रशंसकों में गुस्सा फूट पड़ा। स्टेडियम के भीतर कुछ दर्शकों ने पोस्टर होर्डिंग्स तोड़ दिए, बोतलें और कुर्सियां फेंकीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान अव्यवस्था के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और यह ऐतिहासिक मौका भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए निराशा में बदल गया।

घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए लियोनेल मेस्सी, उनके प्रशंसकों और खेल प्रेमियों से माफी मांगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई कुप्रबंधन की घटना से बेहद व्यथित हैं। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आशीष कुमार राय की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने की घोषणा की, जो पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाएगी।

Bihar Teacher news: टीचर ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति का ऐलान, स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होगी नीति

तीसरी बार गिरा भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल

गोपालगंज में शराब तस्करों पर प्रशासन की कड़ी नजर, 25 चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे जांच अभियान जारी

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र में सियासी संकट: क्या सरकार बचा पाएंगे उद्धव ठाकरे ?

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

GPSSB Recruitment 2022: गुजरात में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी,जानें पूरा प्रोसेस

Nationalist Bharat Bureau

जान हथेली पर रखकर सुब्हान खान ने बचाई नौ लोगों की जिंदगी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

Darbhanga AIIMS:दरभंगा एम्स के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर

यूपी में कैबिनेट विस्तार की आहट, तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment