Nationalist Bharat
खेल समाचार

BCCL T20 कप पर सोमेन स्टार्स का कब्जा,ओमेगा हिटर्स को 44 रनों से शिकस्त,रवि प्रकाश बने टूर्नामेंट के हीरो

पटना: रविवार को पटना के ऊर्जा क्रिकेट स्टेडियम में बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग टी 20 के नाइट मैच फाइनल मुकाबले में सोमेन स्टार्स ने ओमेगा हिटर्स को 44 रनों से शिकस्त दी और चमचमाती ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।सोमेन स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए जबकि ओमेगा हिटर्स 17.3 ओवर में 112 रनों पर सिमट गई।
हालांकि सोमेन स्टार्स की शुरुआत खराब रही जब आदित्य सहाय मात्र 2 गेंदों पर 0 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन रवि प्रकाश ने 46 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। संत (बबलू) ने 20 गेंदों पर 24 रन बनाए। मध्यक्रम में थोड़ी लड़खड़ाहट के बाद हंजला हुसैन (नाबाद 14) और लव पाठक (18) ने टीम को 150 के पार पहुंचाया। टीम को 22 एक्स्ट्रा रनों का भी फायदा मिला।ओमेगा हिटर्स के गेंदबाजों में रवि (कप्तान) का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय रहा। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। विशाल हंटर ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमेगा हिटर्स की शुरुआत बेहद खराब रही।एक मात्र कप्तान विवेक सिंह ने 48 गेंदों पर 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल कर कुछ उम्मीदें जगाईं लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। मनीष कुमार ने 9 गेंदों पर 23 रन बनाए पर यह काफी नहीं था जिस का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा और हार का सामना करना पड़ा।
सोमेन स्टार्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें मोनू ने 3.3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि संत  और शुषील सिंह ने 2-2 विकेट झटके। हंजला हुसैन ने भी 1 विकेट लिया।
कुल मिलाकर सोमेन स्टार्स की जीत में उनके गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी और मध्यक्रम की लड़ाई ने अहम भूमिका निभाई। ओमेगा हिटर्स के कप्तान रवि ने अपनी गेंदबाजी से टीम को बेहतर प्रदर्शन दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन बल्लेबाजी की कमजोरी उनके हार का कारण बनी।
टूर्नामेंट में विजय हासिल करने वाली सुमन तारा के कप्तान रवि प्रकाश को फाइनल मुकाबले का प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का हकदार करार दिया गया। विजेता टीम को दीघा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजीव चौरसिया के हाथों ट्रॉफी प्रदान की गई।
मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक वहां मौजूद थे जो बेहतर बोलिंग बैटिंग और फील्डिंग करने वालों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते हुए दिखाई दिए।

सुरभि एंटरप्राइजेज फीनिक्स ने DJ पटना इलेवन को 13 रनों से हराया, विवेक सिंह और डॉ. अमन राज का शानदार प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

क्या ऑस्ट्रेलिया में खत्म हो गया है क्रिकेट का क्रेज?

Nationalist Bharat Bureau

अहमदाबाद टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से रौंदा

छपरा में कलाकारों का रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट और भिखारी ठाकुर अवार्ड समारोह 27 जनवरी को

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

ईशान किशन भारतीय क्रिकेट का अगला नवाब होगा

Nationalist Bharat Bureau

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

बिहार एबिलिंपिक्स टीम ने 2 गोल्ड मेडल समेत आठ मेडल जीते

India vs Australia 2nd ODI: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर किया कब्ज़ा — रोहित-श्रेयस की मेहनत गई बेकार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment