Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

शहाबुद्दीन खान बनाए गए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव,आलाकमान का अदा किया शुक्रिया

पटना:सीतामढ़ी निवासी राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता शहाबुद्दीन खान को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

अपने मनोनयन पर शहाबुद्दीन खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए सम्मान के साथ-साथ जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें समाज के हर वर्ग, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय की आवाज़ को मजबूती देने के लिए प्रेरित करती है।

शहाबुद्दीन खान ने इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी समेत सीनियर नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने आगे कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नियुक्ति से पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलेगी और अल्पसंख्यक वर्ग के बीच पकड़ और मजबूत होगी।

भाजपा को दगा दे सकते हैं अजित पवार,बयान से चर्चा तेज

रेपो रेट में कटौती, लोन होंगे सस्ते; RBI ने बढ़ाया GDP ग्रोथ अनुमान

नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दरभंगा व सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर दोहरीकरण को मंजूरी

15 वर्ष में बनेगा अखंड भारत,रास्ते में आने वाले मिट जाएंगे:मोहन भागवत

मंच से ‘पाग’ फेंकने पर बवाल — भाजपा विधायक के बयान से मिथिला में मचा राजनीतिक तूफ़ान, जन सुराज प्रत्याशी ने जताई कड़ी नाराजगी

मतदाता सूची का बड़ा अपडेट: नवंबर 2025 से देशभर में Special Intensive Revision, बिहार समेत सभी राज्यों में होगी वोटर लिस्ट अपडेट

तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंची पुलिस,चेतन आनंद क्या पाला बदलेंगे

Nationalist Bharat Bureau

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश,राजेंद्र आर्लेकर को विदाई

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, तेजस्वी यादव बोले — “अब वक्त है बदलाव का”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले — पारदर्शी भर्ती से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में नई नियुक्तियों की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment