Nationalist Bharat
EntertainmentJOBखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड ने दी दस्तक, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हल्की ठंड ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। शीतलहर के चलते सुबह और शाम के वक्त ठिठुरन महसूस हो रही है। हालांकि, दोपहर में तेज धूप खिलने से थोड़ी राहत भी मिल रही है। दिसंबर के 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक राजधानी में कड़ाके की ठंड नहीं शुरू हुई है। आमतौर पर दिसंबर की शुरुआत से ही भीषण सर्दी देखने को मिलती थी, लेकिन इस साल ठंड देर से दस्तक दे रही है।

दिल्ली का मौसम आज कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज (शनिवार) भी यही तापमान बने रहने की संभावना है।

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

8 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद रात का तापमान दो डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 दिसंबर को रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच सकता है।

15 दिसंबर से होगी कड़ाके की ठंड की शुरुआत

मौसम विभाग का कहना है कि 15 दिसंबर के बाद राजधानी में भीषण ठंड शुरू होने की संभावना है। बदलते मौसम के साथ, दिल्ली के लोगों को जल्द ही कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।


प्रदूषण में सुधार, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 215 दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी अधिक है। शादीपुर में सबसे ज्यादा 301 AQI दर्ज किया गया।

दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख इलाकों का AQI

  • 200-300 के बीच (खराब श्रेणी):
    अलीपुर (233), आनंद विहार (299), बवाना (263), द्वारका सेक्टर 8 (244), जहांगीरपुरी (264), मुंडका (274), नेहरू नगर (258), पंजाबी बाग (208)।
  • 100-200 के बीच (मध्यम श्रेणी):
    आया नगर (150), लोधी रोड (142), नजफगढ़ (159), श्री अरविंदो मार्ग (180), पूसा (199)।

एनसीआर का हाल:

फरीदाबाद (205), गुरुग्राम (184), गाजियाबाद (162), ग्रेटर नोएडा (200), और नोएडा (159)।दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश इलाकों में ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है, लेकिन अभी भी कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगा असंगठित कामगार महासंघ,25 जुलाई से 15 दिनों का राज्यव्यापी अभियान

एएमपी ने पटना में नेशनल टैलेंट सर्च के 5वें संस्करण का शुभारंभ किया!

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य:दीपंकर भट्टाचार्य

शरीर है कंप्यूटर है

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपात नंबर 112 का किया लोकार्पण,इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले– आप हमारे बॉस हैं

Nationalist Bharat Bureau

मो. इकबाल हुसैन:मेहनत को मिली नई पहचान,खुला जिम्मेदारी का नया रास्ता

अडानी,अम्बानी और अहमदाबाद के रिश्तों का खुलासा करें अमित शाह:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

HDFC बैंक के 100 ग्राहक अचानक बन गए करोड़पति,इतनी बड़ी रकम देख ग्राहकों के उड़े होश

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment