Nationalist Bharat
खेल समाचार

अंडर 15 वुमन क्रिकेट टीम में चैताली संजीत का चयन गर्व की बात:सतीश राजू

पटना :कर्नाटक के शियोगा में आयोजित अंडर 15 वुमन क्रिकेट के 05 वनडे मैच हेतु चयनित टीम में पटना निवासी चैताली संजीत के चयन पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू जी ने कहा कि अंडर 15 में चैताली का चयन गर्व की बात है। श्री राजू ने कहा कि चैताली संजीत लेग स्पिनर बॉलर के साथ साथ ऑल राउंडर के भूमिका में भी खेलती है उनका चयन बतौर ऑल राउंडर टीम में किया गया है । श्री राजू ने कहा कि चैताली ने अपनी करी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत यह मुकाम हासिल किया है और टीम में स्थान प्राप्त कर अपने पिता संजीत कुमार और माता ज्योति कुमारी का नाम रौशन किया है।

श्री राजू ने बताया कि चैताली संजीत पटना के साउथ प्वाइंट स्कूल के आठवीं कक्षा की छात्र है और उसकी इक्षा आने वाले समय में भारत अंडर 19 टीम में शामिल हो कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन करने की है। श्री राजू ने चैताली के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि चैताली अगर इसी मेहनत और लग्न के साथ अपने खेल पर ध्यान देती रही तो निश्चित हो वो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा बनेगी और अपने परिवार के साथ साथ बिहार का नाम भी रौशन करेगी। साथ ही उनको क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक अंकुर वर्मा, मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव, धीरेंद्र सिन्हा, विकास कुमार गोल्डी, कंचन, विकास सिंह, निलेश दत्त तिवारी, बिपुल सिंह, रेणु कुमारी, समीक्षा कौशिक, संतोष केशरी आदि लोगों ने भी बधाई के साथ अपनी शुभकामनाएं दी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

भारत से हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम का नंबर 1 का ताज छिन गया

cradmin

विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड, टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल होने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने

cradmin

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ सड़क हादसा, गाड़ी चलाते वक्त सो गए थे पंत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव: मुहम्मद रिजवान की जगह शाहीन शाह अफरीदी बने वनडे टीम के नए कप्तान

Nationalist Bharat Bureau

IPL 2025: पहले सीजन में धोनी थे सबसे महंगे, इस बार पंत ने बनाया रिकॉर्ड

Nationalist Bharat Bureau

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment