Nationalist Bharat
राजनीति

बुनकरों के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर सेमिनार 11 जनवरी को

पटना: इमारत-अहले-अंसार (अलहिन्द) द्वारा बिहार की पारंपरिक बुनकरी कला और बुनकर समुदाय के उत्थान पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 11 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स, गांधी मैदान, पटना में होगा।

सेमिनार का मुख्य विषय “बुनकर-अतीत, वर्तमान, भविष्य” है, जिसमें बुनकरों की ऐतिहासिक विरासत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा की जाएगी। साथ ही, संगठन के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण भी किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जयसवाल शामिल होंगे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अरूण कुमार राष्ट्रीय महासचिव जदयू एवं पूर्व आईएएस मनीष कुमार वर्मा, फुलवारी शरीफ विधायक श्याम रजक उपस्थित रहेंगे।

 

आयोजन के अध्यक्ष मो. शाहिद अंसारी(अध्यक्ष, इमारत-अहले-अंसार अलहिन्द; पूर्व प्रदेश महासचिव जदयू एवं राजनीतिक सलाहकार सदस्य जदयू) होंगे।यह सेमिनार बिहार के हस्तशिल्प और बुनकरी उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, खासकर जब राज्य सरकार उद्योगों के माध्यम से रोजगार सृजन और पलायन रोकने पर जोर दे रही है।यह कार्यक्रम बुनकर समुदाय की समस्याओं को उजागर करने और नीतिगत सुझाव देने का एक मंच प्रदान करेगा।

TEJASVI YADAV को BJP का ऑफर,हमारे साथ,आईये सेफ हो जाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर ने परिवारवाद को लेकर जारी किया आंकड़ा,लालू-रामविलास के साथ सम्राट चौधरी को भी लपेटा

Nationalist Bharat Bureau

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐपवा का जिला सम्मेलन सपन्न,साधना अध्यक्ष व शनिचरी चुनी गई सचिव

Nationalist Bharat Bureau

2025 में 220 से अधिक सीटों पर एनडीए को मिलेगी जीत : नीतीश

समाज शक्ति पार्टी ने मोहम्मद नियाज अहमद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment