Nationalist Bharat
खेल समाचार

डीजे पटना इलेवन की सेक्रेटेरिएट क्रिकेट टीम पर 5 विकेट से शानदार जीत

पटना:पटना के 22 Yards Cricket Academy खगौल में खेले गए एक रोमांचक T20 क्रिकेट मैच में डीजे पटना इलेवन ने सेक्रेटेरिएट क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की।सेक्रेटेरिएट क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए। उनकी पारी की कमान अभिषेक आनंद ने संभाली, जिन्होंने 38 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए। लक्ष्य जे के 32 रन, अभिमन्यु श्रीवास्तव ने 14 गेंदों पर 31 रन (5 चौके, 1 छक्का) की तूफानी पारी खेली। टीम ने कुल 29 एक्स्ट्रा (23 वाइड) के साथ मजबूत स्कोर खड़ा किया।बॉलिंग में डीजे पटना इलेवन के अविनाश कुमार सिंह, राजनीश,रंजय कुमार,रवी,धीरज कुमार और आरजे विजेता ने किफायती गेंदबाजी की।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजे पटना इलेवन की शुरुआत धमाकेदार रही। विवेक सिंह ने महज 45 गेंदों पर 16 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 108 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ अविनाश कुमार सिंह ने भी 45 गेंदों पर 63 रन (1 चौका, 6 छक्के) बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।हालांकि सेक्रेटेरिएट टीम के मनाव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, लेकिन डीजे पटना इलेवन ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 204 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

 

यह मैच उच्च स्कोरिंग और शानदार बल्लेबाजी का शानदार नमूना रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

अर्जेंटीना बना फुटबॉल का नया बादशाह

Nationalist Bharat Bureau

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

विराट कोहली के आउट होने के बाद गर्म हुआ मैदान का माहौल

Nationalist Bharat Bureau

हॉकी वर्ल्ड कप – क्वार्टर फाईनल में 8 टीमो के बीच होगा मुकाबला, आज भारत-न्यूजीलैंड टकराएगा

cradmin

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

BCCL T20 टूर्नामेंट का फाइनल 19 अप्रैल को उर्जा स्टेडियम में,सोमेन स्टार्स और ओमेगा हिटर्स के बीच खिताबी जंग

टी 20 क्रिकेट टीम ईंडिया के हीरो सूर्यकुमार यादव आखिर क्यों हुए वन डे से बहार

cradmin

Leave a Comment