Nationalist Bharat
खेल समाचार

307 रनों का टारगेट भी पड़ा छोटा, लैथम-विलियमसन ने टीम इंडिया की लगा दी वाट

भारतीय टीम को पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम ने 307 रनों का टारगेट दिया था लेकिन कीवी टीम ने इसे काफी आसानी से हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड टीम की जीत के हीरो केन विलियमस

भारतीय गेंदबाज 307 रनों के टारगेट का भी बचाव नहीं कर पाए और न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में ही मैच जीत लिया. न्यूजलैंड के लिए विलियमसन और टॉम लैथम ने नाबाग 221 रनों की साझेदारी की. इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने सात विकेट पर 306 रन बनाए थे.आखिरी ओवर्स में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने धमाकेदार बैटिंग का नजारा पेश किया. सुंदर ने 16 बॉल पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली. इसके अलावा श्रेयस ने 80 और कप्तान शिखर धवन ने 72 रनों का योगदान दिया.

न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही थी और उसने 100 रन के भीतर ही तीन विकेट खो दिए थे. इसके बाद विलियमसन और लैथम ने भारत के हाथों से मैच छीन लिया. टॉम लैथम ने नाबाद 145 रनों की पारी खेली, जिसमें 19 चौके और पांच छक्के शामिल थे. वहीं केन विलियमसन 98 बॉल पर 94 रन बनाकर नाबाद रहे. विलियमसन ने सात चौके और एक छक्का लगाया. विलियमसन और टॉम लैथम के बीच 221 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. इसके चलते कीवी टीम ने 17 बॉल शेष रहते ही मैच जीत लिया. टॉम लैथम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

टी 20 क्रिकेट टीम ईंडिया के हीरो सूर्यकुमार यादव आखिर क्यों हुए वन डे से बहार

cradmin

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश पर भारत की पकड़ मजबूत,तीसरा विकेट गिरा

Nationalist Bharat Bureau

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला T20: सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर रहेंगी सबकी निगाहें, बराबरी का मुकाबला तय

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज खास क्लब में शामिल, टी20 में यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज बन गए हैं

cradmin

Leave a Comment