Nationalist Bharat
खेल समाचार

IND Vs NZ: 306 रन बनाने के बावजूद कैसे हार गया भारत? जानिए 3 बड़ी वजहें

 ऑकलैंड वनडे में 306 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा. न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने शानदार शतक लगाया.

वनडे क्रिकेट में 306 रन का स्कोर काफी बड़ा होता है. लेकिन ऑकलैंड में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन से इस स्कोर को भी छोटा साबित कर दिया. न्यूजीलैंड ने 307 रनों की चुनौती को बड़े आराम से पार किया. न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से मैच जीता और उसने महज 47.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया. जीत के बाद अब न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. न्यूजीलैंड की जीत में उसके अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन और टॉम लैथम ने कमाल की पारियां खेली. लैथम-विलियमसन दोनों ने शतक जड़ा.

लेकिन सवाल ये है कि न्यूजीलैंड की पारी के शुरुआती 20 ओवरों में दबदबा बनाने वाली टीम मैच कैसे हार गई? टीम इंडिया की इस बड़ी हार की वजह क्या है? आइए आपको बताते हैं इसके 3 बड़े कारण.

भारतीय तेज गेंदबाजों का पुरानी गेंद से लचर प्रदर्शन

भारतीय टीम ने पहले 20 ओवर में अच्छी गेंदबाजी की. 120 गेंदों में न्यूजीलैंड के 88 रन ही थे और उसके 3 विकेट गिर चुके थे. लेकिन इसके बाद बॉल जैसे ही पुरानी हुई भारतीय तेज गेंदबाजों की लाइन-लेंग्थ कहीं खो सी गई. विलियमसन खराब फॉर्म में थे लेकिन ये खिलाड़ी लचर लाइन-लेंग्थ के खिलाफ बल्लेबाजी कर-करके सेट हो गया. इसके बाद लैथम ने आते ही धुआंधार पारी खेल गेंदबाजों की लाइन-लेंग्थ बिगाड़ दी.

खराब टीम कॉम्बिनेशन

भारत की हार की दूसरी सबसे बड़ी वजह रही उसका टीम कॉम्बिनेशन. भारत ने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 5 ऐसे खिलाड़ी खिलाए जो गेंदबाजी कर सकते हैं. ये बात सब जानते हैं कि वनडे और टी20 क्रिकेट में एक गेंदबाज का दिन खराब होता है लेकिन इसके बावजूद भारत ने छठा गेंदबाजी विकल्प नहीं खिलाया.

न्यूजीलैंड की अद्भुत बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की अद्भुत बल्लेबाजी भी टीम इंडिया की हार की वजह रही. टॉम लैथम ने शानदार शतक लगाया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 76 गेंदों में शतक ठोका. लैथम ने कप्तान विलियमसन के साथ 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर भारत को मैच से ही बाहर कर दिया.

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के खेल विभाग में होगी बंपर भर्ती, जानें किस-किस पद पर होगी बहाली

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

मेदांता हॉस्पिटल पटना में स्तन कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अपना 9वां खिताब

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

IND VS NZ: रोहित-गिल का शानदार शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 386 रन का टारगेट

cradmin

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी

Leave a Comment