Nationalist Bharat
राजनीति

’80 फीसदी MLA पायलट के साथ, गिनती करा लें गहलोत’, राज्य मंत्री आरएस गुढा का दावा

राज्य के मंत्री आरएस गुढा ने पायलट को अपना समर्थन देते हुए दावा किया कि सचिन पायलट के साथ 80% विधायक नहीं मिले तो हम अपना दावेदारी छोड़ देंगे। गुढा ने कहा पायलट से बेहतर कोई नेता नहीं। राजस्थान की सेहत के लिए उनसे अच्छा नेता कोई और नहीं।

जयपुर, एएनआई : राजस्थान में चल रहे सियासी उथल पुथल के बीच कांग्रेस के एक विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा (Khiladi Lal Bairwa) ने इस मुद्दे पर कहा कि सीएम गहलोत के बयान से कांग्रेसियों की भावना आहत हुई है। हाईकमान ही हमें बनाता है। एक मुख्यमंत्री के लिए इस तरह की टिप्पणी शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट ने कभी भी हाईकमान को चुनौती नहीं दी है। हम सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है।

80 फीसदी MLA पायलट के साथ

इसके पहले प्रदेश के राज्य के मंत्री राजेंद्र सिंह (Rajendra Singh Gudha)  गुढा ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) को अपना समर्थन देते हुए दावा किया कि सचिन पायलट के साथ 80% विधायक नहीं मिले तो हम अपना दावेदारी छोड़ देंगे। गुढा ने कहा सचिन पायलट से बेहतर कोई राजनेता नहीं। राजस्थान की सेहत के लिए उनसे अच्छा नेता कोई और हो ही नहीं सकता। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को गद्दार कह दिया था, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी (Rajasthan Congress) में अंदरूनी बवाल मचा हुआ है। गहलोत ने पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की किसी कोशिश को स्वीकार नहीं करने का साफ संदेश दे दिया था।

ढाई साल पहले किए गए विद्रोह को लेकर गहलोत हुए थे आक्रामक

अशोक गहलोत के इस आक्रामक मिजाज को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान भी चौंक गया है। इसी के चलते राजस्थान में कांग्रेस कहीं टूट न जाए इसलिए इस मामले को सुलझाने की कोशिश शुरू कर दी गई है। कांग्रेस ने अशोक गहलोत को वरिष्ट नेता बताते हुए कहा कि इस विवाद का ऐसा समाधान निकलेगा जिससे कांग्रेस मजबूत होगी। बता दें कि गहलोत ने पायलट से ढाई साल पहले किए गए 18 विधायकों के विद्रोह की घटना को लेकर यह बात कही थी और यह बात भी तब कही जब राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पार्टी के अंदर हलचल शुरू हुई।

जन सरोकार से जुड़े मुद्दे पर अंचलाधिकारी के खिलाफ हल्लाबोल जन पंचायत का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

आनन्द कुमार सिंह को लोजपा-(रा) संसदीय बोर्ड के प्रदेश महासचिव नियुक्त

Nationalist Bharat Bureau

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

प्रशांत किशोर भविष्य की टोह लेना चाह रहे थे लेकिन लिटमस टेस्ट में बुरी तरह पिट गए

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार न तो पीएम बनना चाहते हैं और न ही इंडिया के संयोजक

मोदी सरकार का फैसला -पराक्रम दिवस पर 21 बेनाम द्वीपों के नाम 21 शहीदों के नाम पर होगे

cradmin

लालू के ऐलान से बढ़ी सियासी गर्मी

लालू जी ने रेलवे यात्री किराया में बढ़ोतरी और यात्री सुरक्षा के नाम पर हो रहे खिलवाड़ पर सच्चाई सामने लाया तो भाजपा के नेता बेचैन क्यों हैं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment