Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज पार्टी 20 सितंबर को MLC चुनाव के लिए जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची

पटना।जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने शनिवार को पटना के पश्चिम आनंदपुरी स्थित राधा कृष्ण उत्सव हॉल में पटना निर्वाचन क्षेत्र के लिए MLC प्रत्याशी चयन एवं चुनाव अभियान समिति के गठन को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी MLC चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान MLC चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले ही पार्टी ने घोषित किया है कि कल 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक तौर पर MLC के जो जन सुराज के समर्थित उम्मीदवार होंगे, उनकी घोषणा की जाएगी।वहीं, JDU में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा यह उनका मामला है, हम लोगों को उसमें क्या बोलना है। राजनीतिक दल है, उसमें वही बता सकते हैं। उनके अंदरूनी मामले में हमारी कोई दिलचस्पी नहीं है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा तीन महीने की सैलरी बाढ़ पीड़ितों को दिए जाने के ऐलान पर प्रशांत किशोर ने कहा कुछ दिन पहले मैंने कहा था कि जनता के पैसे से ही जनता की त्रासदी में राहत कार्य चलाकर अपना चेहरा मत चमकाइए। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते भाजपा के राहत कोष में जो 30 हजार करोड़ से ज्यादा पैसा है, उसमें से भी कुछ देना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि पैसे से बढ़कर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी, जिनके चेहरे पर बिहार के करोड़ों लोग वोट दे रहे हैं, कम से कम उनके शब्दों से बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए संवेदना के दो शब्द आने चाहिए। मदद की बात होनी चाहिए। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बोलना चाहिए, जिन्होंने 2025 विधानसभा चुनाव से पहले कहा था कि अगर बिहार के लोग बीजेपी को वोट देते हैं तो बिहार से बाढ़ की समस्या हमेशा के लिए खत्म कर दी जाएगी। बता दें कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, किशोर कुमार, सुभाष कुशवाहा, राकेश पटेल, ओबैदुर रहमान, ललन यादव सहित अन्य मौजूद थे।

बड़े,छोटे विक्रेताओं के बीच समान प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करें: मोदी

अदियाला जेल में इमरान से मिलीं बहन उजमा, बोलीं– सेहत ठीक पर मानसिक रूप से परेशान

Nationalist Bharat Bureau

Hindenburg रिपोर्ट के बाद सेबी का X हैंडल ब्लॉक

उत्तरप्रदेश में 4 हाथ, 4 पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म, लोगो ने कहा – भगवान का अवतार है

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंची पुलिस,चेतन आनंद क्या पाला बदलेंगे

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी हिंदू देवी-देवताओं की संरक्षक नहीं, बंगालियों को यह नहीं सिखाना चाहिए कि देवी काली की पूजा कैसे करें: महुआ मोइत्रा

Nationalist Bharat Bureau

क्रिप्टोकरेंसी खतरनाक, रिपोर्ट में दावा- इकोनॉमी रिकवरी की राह पर – RBI गवर्नर

नए राशन कार्ड निर्माण में लायें तेजी:डी एम

Nationalist Bharat Bureau

क्या गिर जाएगी महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ? एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ……

Leave a Comment