Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

CM बनते ही एकनाथ शिंदे ने दिया भाजपा को लेकर बड़ा बयान!

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस के ‘मास्टरस्ट्रोक’ के कारण वह मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को लगा कि भाजपा सत्ता के लिए बेताब है, लेकिन सच में यह देवेंद्र जी का ‘मास्टरस्ट्रोक’ है। बड़ी संख्या में (विधायकों के) होने के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति को सत्ता सौंपने के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है।” राजभवन में बृहस्पतिवार शाम एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री और फडणवीस के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिंदे ने कहा, ‘‘उनके फैसले से राज्य और देश के लोगों को बड़े दिल की एक नयी मिसाल देखने को मिली।”

शिंदे ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘सबसे ज्यादा संख्या वाली पार्टी मुख्यमंत्री पद पर दावा करती है, लेकिन इस मामले में, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा और विशेष रूप से देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने बड़ा दिल दिखाया और एक शिव सैनिक को यह मौका दिया।” शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस का पिछला कार्यकाल उनके काम आएगा क्योंकि वह राज्य का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस अपने (पार्टी) वरिष्ठों के निर्देशों के कारण इस मंत्रिमंडल में शामिल हुए। मैं इसके कारण खुश हूं क्योंकि उनका अनुभव राज्य में विकास कार्यों को गति देने में काम आएगा।”

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग

नमो भारत ट्रेनों में अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट की सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

West Bengal: बीरभूम की कोयला खदान में जोरदार धमाका, 7 मजदूरों की मौत

दुनिया भर की हवाई सेवा प्रभावित, भारत में 300+ फ्लाइट्स लेट

Nationalist Bharat Bureau

हरनोत में सड़कों पर उतरे युवा,बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra: अबू आजमी-सलमान अजहरी की मुलाकात पर बवाल

Nationalist Bharat Bureau

नवादा में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, कई प्रमुख मार्ग ‘नो वेंडिंग जोन’ घोषित

Nationalist Bharat Bureau

रितु जायसवाल बनाने जा रही हैं नई राजनीतिक पार्टी

Leave a Comment