Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

क़ुबूल हुई रोहिणी आचार्या की दुआ,लालू यादव को मिली ज़मानत

खास बात ये है कि लालू यादव को ज़मानत ऐसे समय मिली है जब कुछ दिन पहले ही उनकी पुत्री रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया के द्वारा अपने पिता की सेहत और ज़मानत के लिए रमज़ान के रोज़े रखने का इरादा किया था

राँची:आख़िरकार झारखंड हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत प्रदान कर दी है। लालू अब जेल से बाहर आ जाएंगे। अदालत ने आधी सजा पूरी करने के आधार पर लालू प्रसाद यादव को जमानत प्रदान की है। इस दौरान उन्हें ₹100000 के निजी मुचलके का बांड भरना होगा। बिना अनुमति के वे देश से बाहर नहीं जाएंगे और ना ही अपना पता और मोबाइल नंबर बदलेंगे।

बताते चलें कि लालू की रिहाई के लिए ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि देश दुनिया में फैले उनके समर्थक बड़ी बेसब्री से कर रहे थे।सबसे खास बात ये है कि लालू यादव को ज़मानत ऐसे समय मिली है जब कुछ दिन पहले ही उनकी पुत्री रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया के द्वारा अपने पिता की सेहत और ज़मानत के लिए रमज़ान के रोज़े रखने का इरादा किया था और इसका ऐलान भी किया था।राजद सुप्रीमो लालू यादव  की बेटी रोहिणी ने इस ट्वीट में लिखा था कि कल (मंगलवार) से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है। इस साल हमने भी फैसला किया है कि पूरे महीने अपने पापा के सेहतयाबी और सलामती के लिए रोजे रखूंगी। पापा की हालत में सुधार हो और जल्दी न्याय मिल जाए इसकी भी दुआ करूंगी। साथ ही मुल्क में अमन-चैन हो इसके लिए भी ईश्वार-अल्लाह से कामना करूंगी।

सरस मेला:महज चार दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 3 करोड़ पार

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन,80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nationalist Bharat Bureau

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग

Nationalist Bharat Bureau

सिक्की कला एक पर्यावरण के अनुकूल और GI-टैग से लैस पारंपरिक और दुर्लभ हस्तशिल्प

गुजरात के साणंद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Nationalist Bharat Bureau

39 लाख वाली बेवफ़ा पत्नी गिरफ़्तार

Nationalist Bharat Bureau

मन की बात’ के 116वें एपिसोड में गोपालगंज की लाइब्रेरी का जिक्र

Nationalist Bharat Bureau

प्रो. निकहत फातिमा को जन सुराज पार्टी महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

TRE-4 बहाली का बिगुल: 26 जनवरी तक नोटिफिकेशन, 27,000+ नए शिक्षक पद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment