Nationalist Bharat
राजनीति

ऐसा कोई सेक्टर नहीं जिसके लिए उत्तर प्रदेश में सम्भावना नहीं : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरूवार को देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुम्बई में देश के दिग्गज उद्योगपतियों, वित्तीय, बैंकिंग व औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कारोबारियों, निवेशकों को संबोधित किया। उधोगपतियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने देश के उद्योग जगत को प्रधानमंत्री के ‘$5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था’ के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश में सबसे बड़ी आबादी का राज्य उत्तर प्रदेश इस संकल्प को पूरा करने के लिए तत्परता से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस समृद्ध आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की है उसकी राह उत्तर प्रदेश से होकर जाती है। यूपी में पोटेंशियल है, विजन है और अपार संभावनाएं हैं। हम अपने प्रदेश में निवेशकों को हर जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। इन संभावनाओं का लाभ लेने को उत्तर प्रदेश में उद्योग जगत का स्वागत है। सीएम योगी ने इसके साथ ही सभी उधोगपतियों को 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदारी का निमंत्रण भी दिया।

विदेशों में हुए यूपी रोड शो की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका था जब निवेशकों को आमन्त्रण देने टीम यूपी 16 देशों के 21 शहरों में गई। हमें वहां शानदार रिस्पांस मिला। इस दौरान सात लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव हमें मिले हैं। वहीं घरेलू निवेशकों से संवाद के लिए जारी रोड शो के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, इसलिए यहां अपनों को आमन्त्रण देने मैं स्वयं आया हूं। बड़ी संख्या में निवेशकों की मौजूदगी देख मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी उपस्थिति ‘टीम यूपी’ के लिए उत्साहवर्धक है।

26 मई को किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर मनाया जाएगा काला दिवस

अनंत सिंह(ANANT SINGH):नीतीश को चांदी के सिक्के से तौलने से लेकर दोषी होने तक की कहानी

पूर्व मंत्री विजय कृष्ण से मुलाकात की तस्वीर पर सियासी तकरार, बेटी रानी कुमारी ने नीरज कुमार पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

पुणे निकाय चुनाव: एनसीपी एकजुट, अजित पवार के साथ मंच पर दिखीं सुप्रिया सुले

बिहार में भी खेला होने की पूरी गुंजाइश,बस इंतज़ार…

Nationalist Bharat Bureau

सीएम की कुर्सी के लिए संग्राम शुरू!

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव हार के बाद कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में आज होगी समीक्षा बैठक

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बंद पर मंगल पांडे के बयान को लेकर द प्लूरलस पार्टी का तीखा पलटवार

मुर्मु ने रामाराव के सम्मान में जारी किया सिक्का

मनरेगा में कटौती पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा