Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बाहुबली माफिया अतीक की 117 करोड़ की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस

LUCKNOW:उत्तर प्रदेश पुलिस बाहुबली माफिया अतीक अहमद पर सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई करने जा रही है। पुलिस द्वारा उसकी 117 करोड़ रूपए मूल्य की कुल  संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की तैयारी करी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा भी इसकी अनुमति मिल चुकी है। बहुत संभव है की कुर्की की यह कार्रवाई आज बुधवार को ही हो जाए। अतीक की यह सम्पत्तिया बेशकीमती जमीनों के रूप में हैं जो जो झूंसी के हवेलिया व कसारी मसारी में जगहों में है।

झूंसी में बाहुबली अतीक की 36 हजार वर्ग गज की जमीन पुलिस विभाग द्वारा चिह्नित की गई है। अतीक ने यह संपत्ति अपने  पिता हाजी फिरोज अहमद के नाम पर ली है।इसे वर्ष 2006-07 में खरीदा गया। पुलिस ने इस बात का दावा किया है कि यह संपत्ति अतीक अहमद ने अपने अपराध से कमाए गए धन से अपने पिता के नाम पर खरीदी थी, जिसकी मौजूदा बाजार मूल्य कीमत लगभग 113 करोड़ रुपये है। इसी तरह कसारी मसारी में भी एक संपत्ति पुलिस द्वारा चिह्नित की गई है। यह भूमि अतीक अहमद के नाम पर है और इसका भी बाज़ार भाव करोड़ों में हैं । पुलिस ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर बताया है कि यह सम्पाती भी अपराध के जरिये अर्जित किये गए धन से खरीदी गयी है ।

कुछ दिन पहले पुलिस विभाग द्वारा  इन जमीनों को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई थी। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी गई है। कार्रवाई के लिए पुलिस की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले झूंसी और फिर कसारी मसारी स्थित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी संग अख्तरुल ईमान की मीटिंग,बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़ छाड़:आप

समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे बिहार भाजपा के हारे हुए 3 प्रत्याशी,चर्चाओं का बाजार गर्म

माले-एआइपीएफ-इंसाफ मंच की जांच टीम 19 जुलाई को करेगी फुलवारीशरीफ का दौरा

बिहार सरस मेला का शुभारंभ

Nationalist Bharat Bureau

बहराइच में CMO प्रतिनिधि बनकर धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

Chandrayaan 3 : भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चांद के साउथ पोल पर उतरा विक्रम लैंडर

सुधाकर सिंह पर शिकंजा कसा,कारण बताओ नोटिस

Chiranjeevi welcomes Ram Charan and Upasana’s daughter: चिरंजवी बने दादा,RAMCHARAN और UPASANA बने बेटी के पिता

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment