Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लालू–तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने दाखिल की पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट

PATNA: बिहार की सत्ता पर 15 वर्षों तक राज करने वाली और मौजूदा समय में बिहार की अहम विपक्षी पार्टी राजद की मुश्किलें कम होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजद को एक बार फिर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव समेत उनके परिवार वालों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

 

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पहला सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है। जिसमें 11 आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं।इसमें 96 दस्तावेज भी हैं। अदालत ने आरोप पत्र और दस्तावेजों की जांच के लिए मामले को 13 अगस्त के लिए सूचीबद्ध किया है। इसके बाद से लालू -तेजस्वी की टेंशन बढ़ सकती है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी।

 

 

दरअसल, पूरा मामला वर्ष 2004 से 2009 के बीच का है। जब लालू प्रसाद यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू ने पद पर रहते हुए परिवार को जमीन हस्तांतरित के बदले रेलवे में नौकरियां दिलवाई। सीबीआइ ने यह भी आरोप लगाया है कि रेलवे में की गई भर्तियां भारतीय रेलवे के मानकों के दिशा निर्देशों के अनुरुप नहीं थीं।

 

 

बता दें कि आरोप के अनुसार, रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद ने भारतीय रेलवे के 11 जोन में ग्रुप डी की बहालियों में भ्रष्टाचार किया था और लोगों की जमीनें और फ्लैट लेकर उन्हें रेलवे में नौकरी दी थी. इस मामले की सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसी जांच कर रही है. जांच में यह बात सामने आई है कि लालू ने अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर इन जमीनों की रजिस्ट्री कराई थी. इस केस में सीबीआई और ईडी ने इस मामले में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, दूसरी बेटी हेमा यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया है.

Haryana New Government: नायब सैनी के हाथों में ही रहेगी प्रदेश की कमान, सरकार बनाने का दावा पेश

33 वर्षों से बिहार में पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री रहे फिर भी बिहार पिछड़ा क्यों?मेनका रमन

आजतक की पत्रकार स्वेता सिंह के भारतीय परिधान ग्रहण करने पर गोरवान्वित हुए गिरिराज सिंह,कही ये बात…

भारत में स्टारलिंक लाने को उत्साहित हुए एलन मस्क

Nationalist Bharat Bureau

राज्यसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी की अहम बैठक, विधायकों को दिया जाएगा मार्गदर्शन

हिमाचल में अनाथ बच्चों के लिए 101 करोड़ का फंड, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान, विधायक देंगे पहली सेलरी

Nationalist Bharat Bureau

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने का नया समन जारी किया

अमित शाह ने उदयपुर, अमरावती हत्याकांड पर आतंकवाद रोधी एजेंसी प्रमुख से मुलाकात की

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश में लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए अंतरिम सरकार बनाई जानी चाहिए : अमेरिका

मुजफ्फरपुर में ट्रक के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment