Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा को दगा दे सकते हैं अजित पवार,बयान से चर्चा तेज

Maharashtra Politics : इस समय में एनसीपी प्रमुख शरद पवार को धोखा देकर पार्टी तोड़ने वाले उनके अपने ही भतीजे अजीत पवार अब फिर से कोई नया गुल खिला सकते हैं। ऐसा उनके हालिया बयान से प्रतीत होता है।लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में भी झटका लगा। इस इलेक्शन में महा विकास अघाड़ी का पलड़ा भारी रहा। राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच एनसीपी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने बयान से राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी।

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अगर मुझे पहले ऑफर देते तो मैं पूरी पार्टी लेकर आता। अब सवाल उठता है कि उन्होंने यह कहकर अपना दुख प्रकट किया या अपनी सियासी मंशा जाहिर की? राज्य की सियासी गलियारों में उनके इस बयान की चर्चा हो रही है। सीएम एकनाथ शिंदे पर लिखी किताब ‘योद्धा कर्मवीर’ के विमोचन के दौरान उन्होंने यह बात कही।

 

 

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे के शिवसेना से बगावत करने के बाद अजित पवार ने भी अपने चाचा शरद पवार से किनारा कर लिया था। एनसीपी के कई नेताओं के साथ वे महायुति सरकार में शामिल हो गए थे। इस दौरान उन्हें डिप्टी सीएम का पद मिला। ऐसे में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद चर्चा चली थी कि अजित पवार फिर घर वापसी कर सकते हैं यानी वे शरद पवार के पास जा सकते हैं।

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

BIHAR:ट्रेन सेटिंग के दौरान रेल कर्मी की इंजन और बोगी के बीच दबकर मौत

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार ने हासिल किया है बड़ा मुक़ाम:राजीव रंजन प्रसाद

महाराष्ट्र में फसल नुकसान का आकलन, किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: कृषि मंत्री

Nationalist Bharat Bureau

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी(BPSC)के 67वीं PT की परीक्षा रद्द

Nationalist Bharat Bureau

गलत उद्धरण के लिए ट्रोल किए जाने पर आर माधवन की प्रतिक्रिया: ‘मैं नींद से वंचित हूं’

सीएम नीतीश का इशारों इशारों में विजय सिन्हा को जवाब

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव का बज सकता है बिगुल,3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Leave a Comment