Nationalist Bharat
राजनीति

बेदारी कारवां के अध्यक्ष नज़रे आलम जेडीयू में शामिल, मिथिलांचल में मिलेगी पार्टी को मजबूती

पटना: दरभंगा जिले के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नज़रे आलम ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का दामन थाम लिया है। उन्होंने पटना स्थित जेडीयू मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय गांधी के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे, ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 

समारोह में उत्साह और जोश का माहौल देखा गया। नज़रे आलम ने जेडीयू में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं जेडीयू की विचारधारा से बेहद प्रभावित हूँ। मेरा उद्देश्य जनता की सेवा करना है, और मैं अपने अनुभव का उपयोग समाज के हर वर्ग तक मदद पहुँचाने के लिए करूँगा।”

 

नज़रे आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। आज भी बिहार की सबसे बड़ी ज़रूरत नीतीश कुमार ही हैं।” उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर नीतीश कुमार को आशीर्वाद देगी और वे पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे।

 

नज़रे आलम के जेडीयू में शामिल होने को पार्टी के लिए एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। खासकर मुस्लिम समाज में उनकी मजबूत पकड़ और प्रभाव को देखते हुए, पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके आने से जेडीयू को नई ऊर्जा मिलेगी। इससे पार्टी की नीतियाँ और योजनाएँ समाज के सभी वर्गों तक और प्रभावी ढंग से पहुँच सकेंगी।

 

जेडीयू नेताओं ने नज़रे आलम के इस कदम को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनका मानना है कि नज़रे आलम का अनुभव और सामाजिक कार्यों में सक्रियता पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगी।

काँग्रेस मैदान को बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ेगी पटना महानगर काँग्रेस:शशिरंजन यादव

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: 4 माह में तीसरी बार बिहार आएगें अमित शाह, पटना में बडा़ कार्यक्रम, लोकसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल!

cradmin

अब सिर्फ आवाज नहीं उठेगी, व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ी जायेगी : दिव्य ज्योति

Nationalist Bharat Bureau

धक्का मार गाड़ी के सहारे नीतीश कुमार की सिक्योरिटी

ई० धीरज सिंह राठौर बने जदयू के प्रदेश सचिव,समर्थकों में उल्लास,दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

BMC चुनाव पर संजय राउत का आरोप: हजारों वोटरों के नाम लिस्ट से गायब

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment