Nationalist Bharat
crime

बिहार: लड़कियों के साथ में डांस नहीं करने पर बदमाशों ने 10 साल की बच्ची को लगा दी आग 

बिहार के हाजीपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में कुछ बदमाशों ने 10 साल की बच्ची को जिंदा जला दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। यह घटना हाजीपुर के बरंती थाना क्षेत्र के बहुआरा की है।

बुधवार की रात बहुआरा स्थित एक घर के सामने से एक बारात गुजर रही थी। बारात में गली की लड़कियां भी डांस कर रही थीं। इसी दौरान कुछ सिरफिरे युवक आए और लड़कियों के साथ जबरन डांस किया। लड़कियों ने विरोध किया क्योंकि ये लोग डांस के बहाने उनके साथ छेड़खानी भी कर रहे थे। लड़कियों ने विरोध किया तो लड़के वहाँ से उस वक्त चले गए। लेकिन बाद में उन्होंने एक बच्ची को आग लगा दी।

रात का समय था और अंधेरा भी। इसी का फायदा उठाकर इन सिरफिरे युवकों ने 10 साल की बच्ची को पकड़ लिया। बदमाशों ने बच्ची पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। छठी कक्षा में पढ़ने वाली यह बच्ची बुरी तरह से जली हुई है। उसे इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया है।

महुआ थाने की एसडीपीओ ने बताया कि शादी में डांस करने को लेकर दूसरे इलाके के लड़कों से विवाद हो गया था। मौके से जले हुए कपड़े और मिट्टी का तेल भी बरामद किया गया है। आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

टीचर ने इतना पीटा, बच्चे की आंख हुई खराब: होमवर्क नहीं किया था, मां बोली- आंख में 12 टांके आए

cradmin

नई सिविल हॉस्पिटल से एनआईसीयू में नवजात बच्चे को छोड़कर मां फरार

cradmin

“क्या चुनाव आयोग मर गया है?” मोकामा में अनंत सिंह के खुलेआम घूमने पर भड़के तेजस्वी यादव, उठाए निष्पक्षता पर सवाल

हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी के बाद मस्जिद में तोड़फोड़ से भड़की साम्प्रदायिक हिंसा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के कैमूर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी

Nationalist Bharat Bureau

तमिलनाडु में 11वीं के छात्रों के हमले से 12वीं के छात्र की मौत

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश के नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और लाइसेंसी पिस्टल ले भागे चोर

Nationalist Bharat Bureau

अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Nationalist Bharat Bureau

नवादा में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, ग्राहकों के डेटा से करते थे ठगी

Nationalist Bharat Bureau