Nationalist Bharat
राजनीति

भाजपा की हरियाणा विजय पर पटना में जश्न, डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी

पटना:हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत पर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री, डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया।डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी मुख्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल था, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। मिठाई वितरण के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों ,पटाखों के साथ अपनी खुशी जाहिर की और हरियाणा की इस जीत को ऐतिहासिक बताया।डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस जीत से प्रेरणा लेकर बिहार में भी पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि “यह जीत हमें और अधिक परिश्रम करने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित करती है।” डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहीं है, और यह पूरे भाजपा परिवार के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर में भाजपा सबसे अधिक वोट शेयर हासिल करने वाली पार्टी बनकर उभरी है।

 

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज जो चुनावी नतीजे सामने आए हैं, उसने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास अटूट है। “सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास” के मंत्र को हरियाणा की जनता ने पूर्ण रूप से सिद्ध कर दिया है। इन नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली है।राहुल गांधी के हिन्दू धर्म को जातियों में बांटने की कोशिश को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता समझती है कि “बटेंगे तो कटेंगे, और एक रहेंगे तो नेक रहेंगे”, इसलिए उन्होंने एकता का साथ दिया और विकास का समर्थन किया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थकों ने यह साबित कर दिया है कि “मोदी न कभी कमजोर हुए हैं और न होंगे”, वे हमेशा से जनता के जनप्रिय और लोकप्रिय नेता रहे हैं। यह चुनाव परिणाम मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता और उनके प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है।मैं पार्टी के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने हरियाणा में लगातार तीसरी बार विजय सुनिश्चित करने और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के शानदार प्रदर्शन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सफलता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की अथक मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

 

 

आप सभी को यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी की शिक्षा बिहार के मुजफ्फरपुर के भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से हुई है, और उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का गौरव हासिल किया है।एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि लालू यादव जी के दामाद और तेजस्वी-तेजप्रताप के बहनोई चिरंजीवी राव, जो रेवाड़ी से चुनाव लड़ रहे थे, भाजपा के लक्ष्मण यादव से 20,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। लालू जी के बेटे भी प्रचार में उतरे थे, लेकिन जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया। ठीक इसी प्रकार, बिहार की जनता भी राजद-कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सत्ता से दूर रखने का मन बना चुकी है।जम्मू-कश्मीर में भाजपा का सबसे अधिक वोट शेयर हासिल करना इस बात का प्रमाण है कि धारा 370 हटाने, आतंकवाद पर भाजपा सरकार के सख्त रुख और प्रधानमंत्री मोदी जी के बढ़ते जनाधार ने जनता का दिल जीत लिया है।यह नतीजे न सिर्फ भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक विजय हैं, बल्कि देश की जनता के समर्थन और विश्वास का प्रतीक भी हैं।

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘सात निश्चय पार्ट-3’ को मिली मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार का काम ही हमारी पूंजी,आमलोगों के सुख-दुख में शामिल रहें कार्यकर्ता:आरसीपी सिंह

RJD के बाद अब ओवैसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी से सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

Caste Census :जाति गणना को लेकर पीएमओ देश का सबसे बड़ा गुनहगार:राजद

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

फ्री की सुख सुविधा अब सिर्फ राजनेताओं को मिलेगी क्योंकि कि वे जनता के पालनहार हैं

अरावली पहाड़ियों के लिए मोदी सरकार का ‘डेथ वारंट—सोनिया गांधी

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand Chunav: ‘एक हैं तो सेफ हैं’ पर लालू यादव का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तेजस्वी से पूछिए:तेज प्रताप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment