Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

: होटल-अस्पताल पर दोगुना टैक्स, कोचिंग व निजी संस्थानों पर भी बढ़ोतरी

Patna Property Tax Hike: पटना में होटल, जिम और निजी अस्पतालों पर बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स

Patna Property Tax: राजधानी पटना में महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। पटना नगर निगम ने गैर-आवासीय संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है। नई अधिसूचना के तहत होटल, जिम, निजी अस्पताल, हेल्थ क्लब, बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस पर अब पहले से दोगुना प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। यह निर्णय बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 के प्रावधानों के तहत लिया गया है।

नगर निगम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संपत्ति के उपयोग और व्यावसायिक गतिविधियों के आधार पर टैक्स दरें तय की गई हैं। होटल, क्लब, विवाह भवन, निजी अस्पताल, बैंक, बीमा कंपनियां और बड़े गोदामों के लिए कर गुणांक 2 निर्धारित किया गया है। वहीं शोरूम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट और मध्यम आकार के गोदामों पर 1.5 गुना टैक्स लगाया जाएगा।

इसके अलावा कोचिंग संस्थान, गाइडेंस सेंटर, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, नर्सिंग होम, क्लिनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर और निजी स्कूल-कॉलेजों से भी 1.5 गुना प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। हालांकि राहत की बात यह है कि धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थानों को पूरी तरह टैक्स से मुक्त रखा गया है। नगर निगम का कहना है कि नई दरों से राजस्व बढ़ेगा और शहर की आधारभूत सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले तेजस्वी यादव

GPSSB Recruitment 2022: गुजरात में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी,जानें पूरा प्रोसेस

Nationalist Bharat Bureau

Arvind Kejriwal Bail News:केजरीवाल जेल में रहेंगे या फिर जेल से बाहर आएंगे

कर्नाटक में उठी मुस्लिम उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

आनंद मोहन बहाना,सरकार माई समीकरण के दुर्दांत अपराधियों पर मेहरबान:सुशील मोदी

Bihar Cabinet Meeting:कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण

अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों के लिए बड़ी राहत: अब ‘स्टेटस’ बदलवाने या प्रवास अवधि बढ़वाने पर नहीं लगेगा शुल्क

Nationalist Bharat Bureau

Chandrayaan 3 : भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चांद के साउथ पोल पर उतरा विक्रम लैंडर

Leave a Comment