Nationalist Bharat
Other

न्यूज़रीच ने स्टार्टअप स्टेयर्स द्वारा की गई पहल `ग्रोथ एक्सिलरेशन प्रोग्राम विद 4आई’ के अंतर्गत फंड जुटाया.

अहमदाबाद स्थित डिजिटल मीडिया टेक स्टार्टअप न्यूज़रीच ने अपने सफर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. स्टार्टअप स्टेयर्स उपक्रम `ग्रोथ एक्सिलरेशन प्रोग्राम विद 4 आई’ में उन्हें 15 शीर्ष विजेताओं में चयनित किया गया. इस उपक्रम के तहत न्यूज़रीच को 1 करोड़ की सीड फंडिंग प्रदान की गई. न्यूज़रीच कंटेंट क्रिएशन (रचनात्मक सामग्री लेखन), लाइसेंसिंग और वितरण के क्षेत्र में कार्यरत है. इसने भारत की सबसे पहली स्थानीय न्यूज़ कम्युनिटी भी स्थापित की है, जो  विभिन्न  भारतीय भाषाओं के हायपर-लोकल पब्लिकेशन्स को सक्षम बना रही है.

स्टार्टअप स्टेयर्स एक एक्सिलरेटर है जो होनहार स्टार्टअप्स, एमएसएमई और महत्वाकांक्षी उद्यमियों को अपनी वृद्धि को गति देने के लिए मार्गदर्शक सेवाएँ प्रदान करते हुए उन्हें सक्षम बना रहा है. इस स्टार्ट-अप को हाल ही में स्टार्टअप इंडिया द्वारा समर्थित नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) के तत्वावधान में `ग्रोथ एक्सिलरेशन प्रोग्राम विद 4आई’ का विजेता घोषित किया गया है. एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल 15 अग्रणी कंपनियों का चयन किया जिनमें प्रत्येक को रु.25 लाख से 5 करोड़ तक की सीड फंडिंग प्रदान की गई.

भारत का स्टार्टअप सेक्टर देशी और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के लिए अधिक से अधिक आकर्षक बनता जा रहा है, जिसे सरकार के उपक्रमों से ऊर्जा प्राप्त हो रही है. ग्रोथ एक्सिरलेटर्स और इनक्युबेटर्स वृद्धि के लिए उत्प्रेरक के रूप में बहुमूल्य साबित हुए हैं, जिन्होंने विशेषज्ञ सलाह और विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से स्टार्टअप्स को तेजी से ऊँचाई हासिल करने में मदद की है. नैसकॉम और जिन्नोव की रिपोर्ट के अनुसार, इन स्टार्टअप्स ने 6 वर्ष की अवधि के दौरान 2014 में 7,000 से 2020 में 50,000 तक की भारी वृद्धि हासिल की है. प्रौद्योगिकी, मीडिया और ई-कॉमर्स से लेकर हेल्थकेयर और फायनांस (वित्तपोषण) तक; उद्यमी अन्य प्रोत्साहनों के बीच वेंचर कैपिटल तक बढ़ती हुई पहुँच की बदौलत भारत के भविष्य को सफल बनाने में राह दिखा रहे हैं. स्टार्टअप स्टेयर्स जैसे प्रोग्राम बहुमूल्य संसाधन हैं जो कार्यक्षमता से प्रेरित वातावरण में वर्षों का अनुभव रखकर ज्ञान अर्जित करनेवाले उद्यमियों को सशक्त बनाते हैं.

स्टार्टअप स्टेयर्स के निदेशक प्रीत संधू ने स्टार्टअप ईकोसिस्टम की संकल्पना की है जो आधार-लिंक्ड डिजिटल प्रमाणन से लेकर संभावित जोखिमों से मुकाबला करने और ब्रांड की प्रमाणिकता निर्मित करने तक के पहलुओं को ध्यान में लेती है. यह नवोन्मेषकारी पद्धति स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजार में एक बड़ी ऊँचाई को अत्यंत विश्वसनीयता के साथ छूने में मदद करेगी.

सांसद श्री तेजस्वी सूर्या के हाथों न्यूज़रीच को सम्मानित किया गया. यह नवोन्मेषकारी स्टार्टअप अपने उन्नत 360 डिग्री टेक प्लेटफॉर्म के साथ कंटेंट मार्केटिंग के क्षेत्र में क्रांति ला रहा है.

न्यूज़रीच के सह-संस्थापक और सीईओ दर्शन शाह ने कहा,“वर्तमान में, विज्ञापन उद्योग गूगल और फेसबुक जैसे उद्योग के दिग्गजों द्वारा प्रदान किए जा रहे सर्च और डिस्प्ले पर काफी हद तक निर्भर है जो सीमित संलग्नता और आरओआई प्रदान करते हैं. ब्रांड्स के पास टियर 2 के शहरों से 500 मिलियन से अधिक यूज़र्स तक पहुंचाने का कोई समर्पित समाधान नहीं है, हमारे टेक प्लेटफॉर्म के साथ ब्रांड्स को एड्वर्टोरियल और प्रायोजित कंटेंट विज्ञापन के रूप में प्राप्त करने का मौका मिलता है जो स्थानीय पाठकों और दर्शकों तक पहुंचते हैं. हमें स्टार्टअप स्टेयर्स की ओर से मिली फंडिंग ने फंडिंग के वर्तमान चक्र में न्यूज़रीच को फुल्ली सब्सक्राइब्ड बना दिया है.’’

“डबल इंजन की सरकार से बिहार बदल रहा है” — गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गया और अरवल में कहा, विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है राज्य

Nationalist Bharat Bureau

शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन इरशाद अली आज़ाद”अज़ीमाबाद नवरत्न अलंकरण”पुरस्कार से सम्मानित

गॉधी जी का आख़िरी अनशन

इंडिया पोस्ट में बम्पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

ग्रेजुएट चाय वाली मचा रही है धमाल,धूम मचा रही है चाय

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर माले विधायक दल की बैठक संपन्न

अरबों से मुक़ाबला करने के लिए रवीश कुमार ने की अक्षय कुमार से अपील, लिखा पत्र

काँग्रेस नेता अरशद अब्बास आज़ाद की इफ्तार पार्टी में गणमान्य व्यक्तियों की शिरकत

Nationalist Bharat Bureau

IBPS RRB SO XIV Vacancy 2024 (आई बी पी एस आर आर बी एस वो XIV भर्ती 2024) IBPS RRB 14th Recruitment | IBPS RRB SO XIV Online Form 2024

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर विधानसभा के लिए मोहम्मद शरफ़ुद्दीन ने नामांकन दाख़िल किया

Leave a Comment