Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

हजारो रसोइयों का मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन 31 अक्टूबर को

◆ रसोइयों के राज्यस्तरीय प्रदर्शन की सफलता को लेकर ऐक्टू नेताओं की बैठक संपन्न।

◆रसोइयों को सरकारी कर्मी का दर्जा ,मानदेय 1650 रु० से बढ़ाकर तत्काल 10,000 रु० करने,MDM से NGO को बाहर करने,10 माह नहीं 12 माह का मानदेय देने सहित 13 सूत्री मांग।

पटना:राज्य की सवा लाख रसोइयों के मानदेय में पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार नेवृद्धि नहीं किया है और केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं किया है, राज्य सरकार ने अपनी ओर से अंतिम बार र2019 में 250 रु की वृद्धि किया जिसके बाद से बेतहासा महंगाई के बाद से महज 1650 रुपया पर रसोइयों से स्कूलों में खाना बनाने का काम लिया जा रहा है, वहीं केंद्र पोषित इस योजना में मोदी सरकार ने अपने 10 वर्षीय साशन में एक रुपया भी वृद्धि नहीं किया ,रसोईयों को साल के 12 महीने के बजाए 10 महीने का मानदेय दिया जा रहा है ऊपर से इनके ऊपर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं केंद्र सरकार एक साजिश के तहत रसोइयों को स्कूल में खाना बनाने के काम से बेदखल कर इस काम को एनजीओ को सौंपने की साजिश रच रही है । सरकार के रसोइया विरोधी इन कार्रवाइयों से आक्रोशित रसोइया केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आगामी 31 अक्टूबर को पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी 13 सूत्री मांगें पूरा करने के लिए आवाज उठाएगी।

 

इस बात की जानकारी बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (ऐक्टू) राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे ने एक विज्ञप्ति में दिया। उन्होंने बताया कि रसोइयों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने ,मानदेय 1650 रु० से बढ़ाकर तत्काल 10,000 रु० करने,एमडीएम (MDM) से एनजीओ (NGO) को बाहर करने,10 माह नहीं साल के 12 माह का मानदेय देने,रसोइयों से सफाई का काम लेना बंद करने सहित 13 सूत्री मांगों पर राज्य के 4 रसोइया संगठनों ने 31 अक्टूबर को पटना में राज्यस्तरीय प्रदर्शन का निर्णय किया है।

 

इस बीच रसोईयों के राज्यस्तरीय प्रदर्शन की सफलता को लेकर आज पटना के दारोगा राय पथ स्थित ऐक्टू राज्य कार्यालय में ऑल इंडिया सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) नेताओं की एक अहम बैठक हुई, बैठक में प्रदर्शन की तैयारी व भागेदारी की समीक्षा किया गया। बैठक में ऐक्टू प्रभारी धीरेंद्र झा,ऐक्टू राज्य महासचिव आरएन ठाकुर, रसोइया सह ऐक्टू नेत्री सरोज चौबे, आशा सह ऐक्टू नेत्री शशि यादव,ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार, ऐक्टू नेता जितेंद्र कुमार, मुर्तजा अली,पप्पू शर्मा ने भाग लिया।

 

 

विद्यालय रसोइया संघ (ऐक्टू) राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे ने बताया कि जिलों से मिली जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में राज्य की हजारो रसोइया भाग लेंगी, प्रदर्शन की तैयारी में अभीतक विभिन्न जिलों में मांगों के समर्थन में हुए जिला स्तरीय8 प्रदर्शन में करीब 10 हजार से अधिक रसोईयों ने भाग लिया है और अपनी मैंगों को लेकर बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (ऐक्टू) सहित अन्य सभी 4 यूनियनों के प्रदर्शन की व्यापक तैयारी किया है।सरोज चौबे ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से रसोईयों की 13 सूत्री मंगों पर अविलम्ब विचार कर मांगें पूरी करने की मांग किया है।

आजमीन हज को रवाना करने एयरपोर्ट पहुंचा नन्हा अनस हयात बना आकर्षण का केंद्र

शशि थरूर ने वीर सावरकर पुरस्कार ठुकराया

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने कॉपी की हमारी योजनाएं: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने का नया समन जारी किया

**नीतीश का लालू पर वार: बोले– सत्ता में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, घोटाले के बाद पत्नी को बनाया CM

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के मछुआरा समुदाय की आवाज़ उठाने हेतु 31 जुलाई को होगा राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन: प्रयाग सहनी

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान होगी: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद के युवक की अरब में लगी 30 करोड़ की लॉटरी

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

Leave a Comment