Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

हज 2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन जुलाई के दूसरे सप्ताह में भरे जाने की योजना,अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है:मोहम्मद राशिद हुसैन

PATNA:बिहार राज्य हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  मोहम्मद राशिद हुसैन ने अपने विशेष प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर नंबर 02, दिनांक 26.06.2025 के द्वारा जानकारी दी गई है कि हज 2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://www.hajcommittee.gov.in/ या मोबाइल ऐप “Haj Suvidha” पर जुलाई माह के दूसरे सप्ताह से भरे जाने की योजना है।

उन्होंने बताया कि हज 2026 के लिए हज करने के इच्छुक व्यक्तियों के पास मशीन रीडेबल अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है, जिसकी वैधता 31.12.2026 या उसके बाद की होनी चाहिए। जो सक्षम व्यक्ति हज करने का इरादा रखते हैं और उनके पास अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट नहीं है या पासपोर्ट की वैधता बढ़ाने की आवश्यकता है, वे जल्द से जल्द अपना पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर लें। स्पष्ट हो कि मशीन रीडेबल अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट बनवाते समय सरनेम (Surname) और लास्ट नेम (Last Name) की जगह खाली नहीं होनी चाहिए, क्योंकि नुस्क (Nusuk) पोर्टल पर सरनेम और लास्ट नेम दोनों का विवरण दर्ज करना अनिवार्य है। साथ ही, हज आवेदन पत्र भरने के बाद हज की पहली किश्त के रूप में 1 लाख 50 हजार रुपये की राशि भी तैयार रखनी होगी, ताकि घोषणा होने पर समय पर हज की राशि हज कमेटी ऑफ इंडिया के बैंक खाते में जमा की जा सके।

पटना में रहने वाले हज के इच्छुक व्यक्तियों के लिए हज भवन, पटना में कार्यालय समय के दौरान हज आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने और जिनके पास अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट उपलब्ध नहीं है, उनके लिए पासपोर्ट ऑनलाइन बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने सभी इमाम मस्जिद, मदरसों के शिक्षकों, धार्मिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के जिम्मेदारों, उलेमा-ए-किराम, मुफ्तियों, बुद्धिजीवियों, और राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने भाषणों, खुतबों और विशेष सभाओं में हज की महत्ता और महत्व को लोगों के सामने उजागर करें, ताकि अधिक से अधिक सक्षम व्यक्ति इस महत्वपूर्ण फर्ज की ओर आकर्षित हो सकें। इमाम मस्जिद और खतीबों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि जुमे के खुतबे में हज की प्रेरणा के विषय पर विशेष ध्यान दें। जिन लोगों को अल्लाह ने धन-दौलत की नेमत से नवाजा है, उन्हें हज करने के लिए प्रेरित करने से अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

हज आवेदन पत्र और पासपोर्ट बनवाने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बिहार राज्य हज कमेटी के कार्यालय के फोन नंबर- 0612-2203315 और मोबाइल नंबर- 8271463343 (इजहार अहमद), 9693638579 (सगीर अहमद), 9308102375 (मोहम्मद अख्तर हुसैन), 9709647585 (मुफ्ती मोहम्मद उबैदुल्लाह कासमी) या 7070810696 (सफदर अली) पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

Nationalist Bharat Bureau

मछुआ समितियों में अब खुलेगा कॉमन सर्विस सेंटर,मछुआरों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा सीएससी:हरि सहनी

बैंको के राष्ट्रीयकरण के दिन पर राहुल गाँधी का इशारों इशारों में मोदी सरकार पर हमला,बैंकों को ‘बेचे जाने’ संबंधी विधेयक का विरोध करेगी काँग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

मस्कट में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Deled Admission 2024: डीएलएड संस्थानों में नामांकन के लिए इतनी लगेगी फीस

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से पदयात्रा कर जुड़ा पूरा बिहार

Nationalist Bharat Bureau

सुधाकर सिंह पर शिकंजा कसा,कारण बताओ नोटिस

श्रीलंका में इमरजेंसी का एलान

नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास से राजनीती तेज,सस्पेंश बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

राकेश टिकैत बोले नगर निकाय चुनाव में धांधली नहीं होने देंगे

Leave a Comment