Nationalist Bharat
राजनीति

द प्लुरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह और राकेश कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच द प्लुरल्स पार्टी (दप्पा) के दो वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी उम्मीदवारी की दावेदारी पेश कर दी है। पार्टी के संयुक्त सचिव, पटना के हाईकोर्ट एडवोकेट प्रांजल सिंह और जहानाबाद के टूरिज्म प्रोफेशनल राकेश कुशवाहा ने आज पटना में दप्पा के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम कुमार सुमन से उम्मीदवारी दावा प्रपत्र प्राप्त किया।

द प्लुरल्स पार्टी, जिसकी मुखिया पुष्पम प्रिया चौधरी हैं, ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस घोषणा के बाद प्रांजल सिंह और राकेश कुशवाहा की दावेदारी पार्टी की सक्रियता को दर्शाती है। प्रांजल सिंह, जो पेशे से वकील हैं, और राकेश कुशवाहा, जो पर्यटन क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं, दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली चेहरों के रूप में देखे जा रहे हैं।

 

बताते चलें कि पुष्पम प्रिया चौधरी ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी किसी भी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इस बयान के बाद प्रांजल सिंह और राकेश कुशवाहा की दावेदारी से यह संकेत मिलता है कि दप्पा अपने दम पर बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है।

 

बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया है, और सितंबर 2025 तक अंतिम मतदाता सूची जारी होने की उम्मीद है। इस बीच, दप्पा की ओर से प्रांजल सिंह और राकेश कुशवाहा जैसे नेताओं की सक्रियता से बिहार के सियासी माहौल में एक नया रंग देखने को मिल सकता है।

दिल्ही में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद

Nationalist Bharat Bureau

झामुमो का बिहार में राजद-कांग्रेस पर धोखे का आरोप, छह सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

हिना शहाब से मिले लालू,दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार को मनाने की कोशिश तेज

जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू,किसके माथे चढ़ेगा ताज,गुना भाग जारी

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

खालिदा जिया के निधन से BNP को बड़ा झटका

Nationalist Bharat Bureau

हवाई यात्रा का रिकार्ड बनाने वाले पीएम से भी एक बार पूछ लें मोदी: ललन

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

Leave a Comment