Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तेजस्वी से पूछिए:तेज प्रताप

पटना: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव को ‘जयचंद’ करार दिया। यह टिप्पणी तब आई जब उनसे पूछा गया कि आरजेडी के पोस्टरों से उनके माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें क्यों हटाई गई हैं।

तेज प्रताप ने जवाब में कहा, “आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तो उनसे (तेजस्वी) पूछिए। उसके बाद मेरे पोस्टरों पर सवाल उठाइए।” दरअसल, पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल के पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव की तस्वीर क्यों नहीं है। इस पर तेज प्रताप ने स्पष्ट किया, “मेरे माता-पिता एक अलग राजनीतिक दल (आरजेडी) से जुड़े हैं। मैं अपनी पार्टी के पोस्टरों पर उनकी तस्वीरें कैसे लगा सकता हूं? यह मेरी पार्टी के संविधान के खिलाफ होगा। हमारे पोस्टरों पर केवल जनशक्ति जनता दल के नेताओं की तस्वीरें ही लगाई गई हैं।”

तेज प्रताप के इस बयान ने बिहार की सियासत में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके ‘जयचंद’ वाले बयान को तेजस्वी यादव और आरजेडी के खिलाफ तीखा हमला माना जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप ने इस तरह का बयान दिया हो। इससे पहले भी वह कई मौकों पर परिवार और पार्टी के भीतर मतभेदों को सार्वजनिक रूप से उजागर कर चुके हैं।इस बीच, आरजेडी की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान लालू परिवार में चल रहे अंतर्कलह को और गहरा सकता है। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस तरह के बयान दोनों दलों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं।

Bihar Politics:जगदानंद सिंह के राजद प्रदेश अध्यक्ष फिर से बनने का राज़ क्या है ?

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल,भारतीय प्रशासनिक सेवा के चौदह अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा महाराष्ट्र का सियासी पेंच सुलझा पाने में असमर्थ!उलझन बरक़रार

बिहार सक्षमता परीक्षा (BSEB Sakshamta Result 2024) का रिजल्ट जारी, 9000 से ज्यादा टीचर फेल

बिहार के लाल शुभम कुमार ने किया UPSC टॉप

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher News:शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी की

Nationalist Bharat Bureau

बीता वर्ष भारत की जनता के लिए धोखा एवं घाटे का वर्ष रहा:आनंद माधव

Nationalist Bharat Bureau

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर

सत्ता की सीढ़ी सुगम बना रहे नीतीश

Leave a Comment