Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ट्वीट करने पर फ़िल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पर FIR

लखनऊ: एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट करने वाले फ़िल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. यह एफआईआर अलीगंज निवासी मनोज कुमार सिंह ने दर्ज कराई है.

कुर्सी रोड स्थित अर्जुन इन्लेव फेज-2 निवासी मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ तहरीर दी थी. उनका कहना है कि उनके उम्मीदवार बनने के बाद यह टिप्पणी समाज पर बुरा असर डालने वाली है. यह सिर्फ उनपर नहीं बल्कि सभी महिलाओं का अनादर करने वाली पोस्ट है. यह आम जनमानस पर बुरा असर डालने वाला है. ऐसे में फिल्म निर्माता पर कार्रवाई होनी चाहिए.प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट के जरिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम महाभारत काल से जोड़ने का प्रयास किया था. उन्होंने अशोभनीय टिप्पणी की थी. मनोज कुमार सिंह के मुताबिक देश के इतने बड़े पद राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु पर टिप्पणी गलत है. उनको लिखने से पहले सोचना चाहिए था. ऐसे में रामगोपाल वर्मा पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जानी चाहिए.

इधर तेलंगाना में बीजेपी के नेता गुडूर रेड्डी और टी. नंदेश्वर गौड़ ने हैदराबाद के एबिड्स पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी की है। एबिड्स पुलिस इंस्पेक्टर बी. प्रसाद राव ने कहा, ‘हमें शिकायत मिली है और इसे कानूनी सलाह के लिए भेज दिया गया है। कानूनी सलाह मिलने के बाद हम राम गोपाल वर्मा पर एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज करेंगे।’

 

क्या है पूरा मामला

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक ट्वीट किया है, जिसके बाद आक्रोशित बीजेपी नेताओं ने पुलिस में शिकायत की है। दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा था, ‘अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और उससे भी ज्यादा जरुरी ये है कि कौरव कौन हैं?’ उनके इस ट्वीट के बाद जनता ने सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा को आड़े हाथों लिया।

 

 

ट्वीट के आधार पर जांच शुरू
एडीसीपी मध्य राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मनोज सिंह की तहरीर पर ट्वीट के आधार पर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
उनका आरोप है कि ट्वीट से एक महिला के साथ धर्म को निशाना बनाया गया है। ट्वीटर के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाते हुए कौरवों और पांडवों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया। मनोज से ट्वीट से जुड़े साक्ष्य ले लिए गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

तेजस्वी यादव ने लिखा विपक्षी दलों को पत्र, मतदाता सूची संशोधन अभियान के खिलाफ एकजुट होने की अपील

Maharashtra, Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का एलान, महाराष्ट्र में एक, झारखंड में दो चरण में होगा चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

दिग्विजय सिंह ने RSS की संगठन क्षमता की तारीफ, कांग्रेस की कमजोरी भी बताई

Nationalist Bharat Bureau

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Deled Admission 2024: डीएलएड संस्थानों में नामांकन के लिए इतनी लगेगी फीस

योगी सरकार के मंत्री के इस्तीफे की ख़बर!दो और मंत्री भी…

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग भी केजरीवाल सरकार की मुस्लिम दुश्मनी का शिकार

सेना के आधुनिकीकरण को बड़ी मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

रोहिणी आचार्य का पत्रकार पर हमला—मायके जाने के बयान पर बोलीं “आपकी औकात नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

मोदी ने की कैंसर का उपचार की सुविधा की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment