Nationalist Bharat
विविध

यूपी में 5 जनवरी से महीने भर चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जाएगा जागरूक

उत्तर प्रदेश में आगामी पांच जनवरी से 4 फरवरी के बीच सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि पांच जनवरी से चार फरवरी तक प्रदेशव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में आगामी पांच जनवरी से 4 फरवरी के बीच सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि पांच जनवरी से चार फरवरी तक प्रदेशव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा. उन्होने कहा कि पिछले एक साल में प्रदेश में 21 हजार 200 से अधिक लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं में हुई है, जबकि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के पिछले पौने तीन वर्ष की अवधि में प्रदेश में 23 हजार 600 लोगों की मृत्यु हुई है, जो कि चिंताजनक है.
सीएम योगी ने कहा कि सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारकों में खराब रोड इंजीनियरिंग के अलावा, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग न करना और नशे की स्थिति में वाहन चलाना प्रमुख हैं. कानपुर नगर, आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा जैसे बड़े शहरों में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. एक्सप्रेस-वे या राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े इन शहरों को केंद्रित कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए. ओवरलोडिंग रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाए.
यूपी के सीएम योगी ने कहा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा होमगार्डों की तैनाती भी की गई है. स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप यातायात पुलिस के साथ होमगार्डों की तैनाती की जाए. जिलों में यातायात विभाग के कार्मिकों के लिए पुलिस लाइन की स्थापना पर भी विचार किया जाना चाहिए.

गाह गांव के बेटे ‘मोहना’ की मौत से जन्म भूमि भी शोकाकुल 

Nationalist Bharat Bureau

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

लव लेटर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला का आगाज

Nationalist Bharat Bureau

नमिता थापर की सफलता की कहानी: एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के पीछे महत्वाकांक्षी एंटरप्रेन्योर

Nationalist Bharat Bureau

Chhath Puja: पहली बार अमेरिका में बिहार की बेटी करेगी छठ महापर्व का आयोजन, हाजीपुर में लिया प्रशिक्षण

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

सलीम दुर्रानी नहीं रहे

ज़ी न्यूज़ और शुभाष चंद्रा के ख़िलाफ़ किसने रची साज़िश

Leave a Comment