Nationalist Bharat
खेल समाचार

शानदार बल्लेबाजी की बदौलत रवि इलेवन ने डीजे पटना इलेवन को 67 रनों से हराया,आनंद शिवम् मेन ऑफ द मैच

पटना: रविवार 21 दिसंबर को पटना के निकट सदीसोपुर के डी एल सिंह क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए 25–25 ओवर के एक रोमांचक मुकाबले में रवि की अगुवाई वाली टीम रवि इलेवन ने DJpatna 11 को 67 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रवि इलेवन की टीम ने 25 ओवरों में 8 विकेट खोकर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए DJpatna 11 की टीम 22.3 ओवरों में मात्र 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।मैन ऑफ द मैच का खिताब आनंद शिवम (81 रन) के नाम रहा।

 

पहली पारी में आनंद शिवम की विस्फोटक पारी ने टीम को मजबूत आधार दिया। आनंद ने मात्र 35 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 81 रन ठोके, जिसकी बदौलत स्ट्राइक रेट 231.4 रहा। उनके साथ संत (बबलू) ने 27 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। विवेक राजपूत ने 17 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि विशाल हंटर नाबाद 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे। मनोज पांडेय चोट के कारण 20 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।DJpatna 11 की ओर से धीरज कुमार सिन्हा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कुलदीप सहाय और शानू ने 1-1 विकेट लिया।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी DJpatna 11 की शुरुआत खराब रही और महज 9 रन पर पहला विकेट गिर गया। लव पाठक ने 32 गेंदों पर 41 और डॉ. अमन राज ने 33 गेंदों पर 55 रनों की लड़ाकू पारियां खेलीं, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। शानू ने 16 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।रवि 11 की टीम की गेंदबाजी में विवेक राजपूत और रवि ने 2-2 विकेट लिए, मेराज नूरी ने एक विकेट हासिल किया।जबकि विजेता चंदेल (कप्तान) ने भी 2 विकेट हासिल किए। मनोज पांडेय ने मात्र 0.3 ओवर में 2 रन देकर 1 विकेट लिया।

 

यह जीत रवि की टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई, जहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। DJpatna 11 को अगले मैच में बेहतर रणनीति की जरूरत होगी।

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ईडन गार्डन में रोहित शर्मा से बच के रहना पड़ेगा श्रीलंका टीम को, इसी मैदान पर हिट मैंन ने बनाया था बड़ा ही भयंकर रिकॉर्ड

cradmin

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

गिल के दोहरे शतक के बावजूद रोमांचक संघर्ष में भारत 12 रन से जीता

cradmin

आईपीएल 26 मार्च से 31 मई तक आयोजित होगा

Nationalist Bharat Bureau

पैरा एथलीट सोमन राणा ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में जीता कांस्य पदक

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

छपरा में कलाकारों का रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट और भिखारी ठाकुर अवार्ड समारोह 27 जनवरी को

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

One Oation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment