Nationalist Bharat
खेल समाचार

हॉकी वर्ल्ड कप – क्वार्टर फाईनल में 8 टीमो के बीच होगा मुकाबला, आज भारत-न्यूजीलैंड टकराएगा

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रॉसओवर मैच खेला जाएगा
वर्ल्ड कप में 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया था। प्रत्येक समूह की शीर्ष टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों का सफाया हो गया।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जा रहे 15वें हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड के मैच खत्म हो गए हैं। 16 टीमों में से चार टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। चार ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है और आठ टीमें खेल रही हैं। ये आठ टीमें अब क्रॉसओवर राउंड में खेलेंगी। चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी और चार बाहर हो जाएंगी।

किन टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह?
वर्ल्ड कप में 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया था। प्रत्येक समूह की शीर्ष टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों का सफाया हो गया। क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों में पूल ए से ऑस्ट्रेलिया, पूल बी से बेल्जियम, पूल सी से नीदरलैंड और पूल डी से इंग्लैंड शामिल हैं। समाप्त होने वाली टीमें पूल ए से दक्षिण अफ्रीका, पूल बी से जापान, पूल सी से चिली और पूल डी से वेल्स हैं।

क्रॉसओवर तक कौन सी टीमें पहुंचीं?
प्रत्येक समूह से दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें क्रॉसओवर दौर में आगे बढ़ीं। पूल ए से अर्जेंटीना और फ्रांस, पूल बी से जर्मनी और दक्षिण कोरिया, पूल सी से मलेशिया और न्यूजीलैंड, पूल डी से भारत और स्पेन ने क्रॉसओवर कर लिया है।

क्रॉसओवर में कौन सी टीम किसके खिलाफ खेलेगी?
इस दौर में पूल ए की टीमों का सामना पूल बी की टीमों से होगा और पूल सी की टीमों का सामना पूल डी की टीमों से होगा। पूल ए में दूसरे नंबर की टीम पूल बी में तीसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। पूल ए में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। इसी तरह पूल सी और पूल डी की टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे।

भारत का सामना किससे होगा?
भारतीय टीम पूल डी में दूसरे स्थान पर रही। उसने तीन में से दो मैच जीते। इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया और इंग्लैंड के सात-सात अंक थे, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। ग्रुप सी में टीम इंडिया का सामना तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड को तीन मैचों में एक जीत और दो हार का सामना करना पड़ा। भारत ने आखिरी बार क्वार्टर फाइनल में 2010 में खेला था। उनका लक्ष्य 13 साल बाद अंतिम-8 में पहुंचने का होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कब और कहां खेला जाएगा?
रविवार (22 जनवरी) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रॉसओवर मैच खेला जाएगा। यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

एमएस धोनी ने की चौको छक्कों की बारिश, गेंदबाजों का छूटा पसीना, आईपीएल 2023 की नेट प्रेक्टिस 

cradmin

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

इरफान पठान की यह ट्वीट से नाराज हुए लोग, फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा

cradmin

ICC Womens T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा

भारोत्तोलन खेल में बिहार के रजनीश भास्कर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी 1 रेफरी बने

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर

Leave a Comment