Nationalist Bharat
विविध

बॉलीवुड अदाकारों को ट्रैफिक कानून की परवाह नहीं!यकीन न हो तो…

ऐसा लगता है कि इन दिनों बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस कानून से ऊपर है। ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि 15 मई 2023 दिन सोमवार को सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हुई। दोनों तस्वीरें बॉलीवुड से जुड़ी हुई है। एक तस्वीर खुद को सदी का महानायक कहलाने वाले बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली तो दूसरी तस्वीर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की है। दोनों तस्वीरों में दोनों एक्टर और एक्ट्रेस मोटर साइकिल की सवारी करती हुई देखी जा सकती है।

अमिताभ बच्चन ने अपनी मोटरसाइकिल पर सवारी करती हुई फोटो डालते हुए लिखा था कि ट्रैफिक में फस जाने की वजह से कार्यस्थल पर  ससमय पहुंचने के लिए लिफ्ट का सहारा लेना पड़ा लेकिन यह भूल गए क्या मोटर साइकिल की सवारी करने के लिए हेलमेट जरूरी होता है। अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीर शेयर किया है उसमें ना तो मोटरसाइकिल चलाने वाला और ना ही उस पर बैठने वाले ने हेलमेट लगा रखा है।अमिताभ एक अनजान शख्स से लिफ्ट मांगकर अपने काम की जगह पहुंचे थे।अमिताभ ने एक शख्स की बाइक पर बैठे हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. बच्चन ने लिखा, “राइड के लिए धन्यवाद दोस्त.. आपको नहीं जानता.. लेकिन आपने मुझे तेजी से और न सुलझने वाले ट्रैफिक जाम से बचाकर मेरे वर्क लोकेशन पर समय पर पहुंचा दिया.. धन्यवाद कैप्ड, शॉर्ट्स और पीली टीशर्ट के ओनर।”

वहीं दूसरी तरफ 15 मई 2023 की शाम होते होते एक दूसरी फोटो वायरल होने लगी। इस फोटो में अनुष्का शर्मा एक मोटरसाइकिल पर सवार है जबकि ना मोटरसाइकिल सवार ने और ना ही अनुष्का शर्मा ने हेलमेट लगा रखा है।बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. लेकिन आए दिन वह किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं।अब उनका एक वीडियो सामने आया जो कि तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर सफर करती नजर आ रही है लेकिन इसमें अनुष्का और उनके बॉडीगार्ड ने हेलमेट नहीं पहना है। यूजर्स लगातार अनुष्का शर्मा पर सवाल उठा रहे हैं कि ‘अनुष्का ने हेलमेट क्यों नहीं पहना ?‘जानकारी के मुताबिक, जुहू में पेड़ गिर जाने की वजह से पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया। ऐसे में एक्ट्रेस के लिए कार से जाना बेहद मुश्किल था इसलिए उन्होंने बॉडीगार्ड के साथ बाइक की सवारी ली और मुंबई की सड़कों में कार के बजाय बाइक पर सफर किया। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस और उनके बॉडीगार्ड ने हेलमेट नहीं लगाया था जिसकी वजह से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

यानी 15 मई 2023 की वायरल हुई दो तस्वीरों से यह बात साफ हो गई है कि आम लोगों के मुकाबले बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस और दूसरी हस्तियां ट्रैफिक कानून पर अमल नहीं करती है। इस बात की पुष्टि यह दो तस्वीरें कर रही है। यह भी बेशर्मी की हद थी कहेंगे की खुद को महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा जैसे लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ाने को भी इवेंट के तौर पर इस्तेमाल किया। अगर ऐसा नहीं होता तो तस्वीरें शेयर करने से पहले या मोटरसाइकिल पर बैठने से पहले ट्रैफिक कानून पर अमल जरूर किया होता लेकिन इन दोनों महानुभावों ने ट्रैफिक कानून को ताक पर रखते हुए इसे एक इवेंट के तौर पर इस्तेमाल किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इन दोनों की इन तस्वीरों पर यूजर सवाल उठा रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर यह सेलिब्रिटी बगैर हेलमेट के सफर करके क्या परिणाम देना चाहते हैं क्या संदेश देना चाहते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस इन दिनों कानून को ताक पर रखने सबसे आगे दिखाई देते हैं।

Traffic Rules In India चप्पल पहनकर बाइक या स्कूटी चलाई तो जानिए कितने रुपये का होगा चालान

डिम्पी गर्ग के कार्यकाल में रेल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद:बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन

Nationalist Bharat Bureau

पुरुष का श्रृंगार तो स्वयं प्रकृति ने किया है

अपने देश की तरकारियों के नाम गिनते गिनते आप थक जाएंगे,यकीन नहीं तो गिन कर देख लें

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

पटना नगर निगम द्वारा खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती में तेजी, 26 टीमें फील्ड में सक्रिय

Nationalist Bharat Bureau

हिण्डनबर्ग की रिपोर्ट अडाणी के गले में घण्टी की तरह बंधी है और लगातार बज रही है

महागठबंधन की सरकार बनी तो फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली : तेजस्वी

कितने घंटे वैलिड रहता है जनरल टिकट?

Nationalist Bharat Bureau

“मैं उन अनमोल पलों को फिर से बनाने में असमर्थ हूँ, लेकिन में हमेशा उन यादों को सजा के रखूंगी ” – मानसून के मौसम पर अभिनेत्री ज्योति सक्सेना

Leave a Comment