Nationalist Bharat
शिक्षा

मुजफ्फरपुर की एरम ज़मां को मिथिला यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री मिली,लोगों ने दी बधाई

मुजफ्फरपुर: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) दरभंगा के परीक्षा विभाग द्वारा 10 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार जिले के छींट भगवतीपुर, चंदवाड़ा की रहने वाली एरम ज़मां पुत्री स्वर्गीय मुहम्मद बदीउज़्ज़मां को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई है। यह डिग्री “शिशु के शारीरिक विकास में स्तनपान और पूरक आहार की भूमिका: मुजफ्फरपुर जिला के मुशहरी प्रखंड के संदर्भ में एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर दी गई है।एरम ज़मां ने होम साइंस में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री, होम साइंस विभाग, आरसीएसएस कॉलेज, बीहट बेगूसराय की सहायक प्रोफेसर डॉ. कुमारी मंजू सिंह के मार्गदर्शन में पूरी की है।

 

एरम ज़मां को पीएचडी की डिग्री मिलने पर मेडिकल क्षेत्र जुड़े उनके पति मेहरे आलम,पत्रकार मेराज नूरी, शादाब आरिफ़ी, सरफ़राज आरिफ़ी, शिक्षक मुहम्मद मसरूर आलम सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, दोस्तों, परिचितों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है तथा उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की हैं।

 

बताते चलें कि एरम ज़मां शिवहर जिले के रामपुर केशो गाँव के शिक्षा में योगदान देने वाले परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता हाईस्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक थे, जबकि माता बीबी सगीरा खातून भी सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। उनके दादा स्वर्गीय मुहम्मद सुलेमान ने शिवहर जिले के नवाब हाईस्कूल में प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं दीं और हजारों बच्चों का भविष्य संवारा। आज उनकी संतान ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर उनके सपनों को और अधिक साकार किया है।

पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने प्राप्त की मैनजमेंट विषय में पीएचडी की उपाधि

Nationalist Bharat Bureau

नियोजित शिक्षकों को अब BPSC परीक्षा से मुक्ति, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

वह ऐसे बनारसी थे जो गंगा में वज़ू करके नमाज पढ़ते थे

पटना में उर्दू के प्रचार-प्रसार और मुफ्त प्रोफेशनल कोर्स प्रवेश पर महत्वपूर्ण बैठक 29 दिसंबर को

Nationalist Bharat Bureau

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

Assam Forest ने Forest Guard, Driver, Cook और अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये है आवेदन की आखिरी तारीख।

Nationalist Bharat Bureau

हमें तो सुख में साथी चाहिये दुख में तो हमारी बेटी अकेली ही काफी है

National Mathematics Day 2022:श्रीनिवास रामानुजन ने अपनी 33 साल की उम्र में दुनिया को लगभग 3500 गणितीय सूत्र दिए

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment