Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

फडणवीस-शिंदे बैठक के बाद महायुति में सुलह, मुंबई-ठाणे समेत सभी निगम चुनाव साथ लड़ेंगे

Fadnavis and Eknath Shinde finalizing alliance for Maharashtra civic polls

महाराष्ट्र की राजनीति में जारी खींचतान के बीच भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ने का बड़ा फैसला कर लिया है। नागपुर में सोमवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बैठक में इस पर सहमति बनी। दोनों दलों ने स्पष्ट किया कि मुंबई, ठाणे और राज्य के सभी प्रमुख नगर निकायों में महायुति गठबंधन के रूप में ही चुनाव लड़े जाएंगे। आने वाले दिनों में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी जाएगी।

महा यूति की अंदरूनी तकरार पहले चरण के चुनावों में खुलकर सामने आई थी, जब भाजपा और शिवसेना कई जगह आमने-सामने दिखे। इसे लेकर शिंदे ने भाजपा नेतृत्व से नाराजगी भी जताई थी। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि आगे कोई भी दल-दल बदल या एक-दूसरे के नेता तोड़ने की कोशिश नहीं करेगा। शिवसेना और भाजपा दोनों इस बार खास तौर पर मुंबई और ठाणे पर फोकस कर रहे हैं, जहां चुनाव हमेशा से प्रतिष्ठा का विषय रहे हैं। दोनों दल पिछले चुनावों में हुई गलतियों को दोहराने से बचने की तैयारी कर रहे हैं।

शिंदे ने अपने विधायकों के साथ अलग बैठक में साफ निर्देश दिया कि महायुति के सभी घटक दल—भाजपा, शिवसेना और एनसीपी—को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। पहले चरण की दरारों के बाद अब चुनौती यह है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी कैसे दूर की जाए। हालांकि, गठबंधन के इस फैसले ने संकेत दे दिया है कि महायुति आगामी नगर निगम चुनावों में मजबूत रणनीति के साथ उतरने की तैयारी में है।

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

हिन्दी भाषा में रोजगार की अपार संभावना:डा. आशा कुमारी

Nationalist Bharat Bureau

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

कफ सिरप कांड के बाद सख्त हुई सरकार — दवा कंपनियों को उत्पादन संयंत्र अपग्रेड करने का निर्देश, गुणवत्ता मानकों पर सख्त निगरानी

बिहार में 17 नए इंडस्ट्री पार्क, रोजगार की बंपर सौगात

Nationalist Bharat Bureau

UP नगर निकाय चुनाव पर सुनवाई टली

Nationalist Bharat Bureau

कानू , हलवाई वैश्य चेतना मंच के सैंकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

बिजली संकट जल्दी ही खत्म हो जाएगा।एनटीपीसी को कोयला आपूर्ति का टेंडर राष्ट्र स्वामी गौतम अडानी जी को मिल गया है:काँग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

उस्मान हादी की हत्या पर यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment