Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लालू राबड़ी के ठिकाने पर CBI के छापे,राजद बोली:सबको सावरकर की औलाद समझे हो का बे?

छापेमारी पर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते इशारों इशारों में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर करारा हमला बोला है।राजद ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया कि सबको सावरकर की औलाद समझे हो का बे??ये बिहार की माटी है, ये सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त, गुरु गोविंद सिंह, माता सीता, महात्मा बुद्ध और महावीर की माटी है।ये गाँधी, लोहिया की कर्मभूमि एवं जेपी,कर्पूरी और लालू की जन्मभूमि है।सुनो गुजराती बाबू,बिहारी लोग डरते नहीं डराते है।

 

पटना:केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई(CBI) ने लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है. सीबीआई ने ये कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में की है, जिसका विरोध शुरू हो चुका है. RJD कार्यकर्ता इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं.दरअसल, ये मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है. आरोप है कि जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे. सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है, जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई.

छापेमारी पर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते इशारों इशारों में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर करारा हमला बोला है।राजद ने अपने अधिकारिक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया कि सबको सावरकर की औलाद समझे हो का बे??ये बिहार की माटी है, ये सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त, गुरु गोविंद सिंह, माता सीता, महात्मा बुद्ध और महावीर की माटी है।ये गाँधी, लोहिया की कर्मभूमि एवं जेपी,कर्पूरी और लालू की जन्मभूमि है।सुनो गुजराती बाबू,बिहारी लोग डरते नहीं डराते है।

 

एक और ट्वीट में राजद ने कहा कि जिस लालू जी ने रेलवे को 90,000 करोड़ का मुनाफा दिया,जिस लालू ने लाखों युवाओं के लिए रेलवे में भर्ती निकाली,कुलियों को स्थायी किया उस लालू पर 15 साल बाद छापा मरवाया जा रहा है।और जिस संघ व मोदी-शाह ने रेलवे को बेच दिया, स्टेशन बेच दिए, 72000 पदों को डकार गए वो ईमानदार बन रहे है।

RJD Siwan के verified ट्विटर अकाउंट से किये गए ट्वीट में लिखा गया कि तथाकथित रेल्वे से सम्बंधित घोटाले में अनगिनत बार छापामारी हुई है और मिला कुछ नहीं। 2004-09 तक आदरणीय लालु जी रेल मंत्री थे।आज 13 साल बाद भी अगर सीबीआई को छापा मारना पड़ रहा तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कितनी घटिया स्तर की जाँच एजेन्सी है CBI।
लालु परिवार झुकने और डरने वाला नहीं है।

कंगना की फिल्म “इमरजेंसी” को सेंसर बोर्ड ने दिखाई लाल झंडी, रिलीज पर रोक

दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, लाखों परिवारों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

अब कुछ ऐसा करो की सांस लेना भी महंगाई की श्रेणि मे आ जाए

Nationalist Bharat Bureau

बाढ़ पर राजनीति नहीं, मदद और राहत कार्यों पर ध्यान दे विपक्ष : प्रेम रंजन पटेल

Nationalist Bharat Bureau

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Nationalist Bharat Bureau

बाहुबली माफिया अतीक की 117 करोड़ की संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा: रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

Nationalist Bharat Bureau

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

गांधी प्रतिमा के शिल्पकार रामसुतार का निधन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment