Nationalist Bharat
Other

उत्तराखंड: कार्यकारिणी गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने हाईकमान को भेजी सूची

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ से नयी कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले लोगों के नामों की सूची अनुमोदन के लिए एआईसीसी को भेजी जा चुकी है। इससे ऐसा कयास लगाया जा रहा है की नयी कार्यकारिणी का गठन इस महीने हो सकता है। सूत्रों के अनुसार पिछली कार्यकारिणी की तुलना में इस बार नई कार्यकारिणी के सदस्यों की संख्या एक तिहाई तक सिमट सकती है। गौरतलब है की एक दिन पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इस मामले में कटाक्ष करते हुए कहा था कि करन माहरा उनसे पहले अध्यक्ष बन गए थे, लेकिन अभी तक अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए। कांग्रेेस पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की सारी तैयारियां प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ से पूरी हो चुकी है। कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले सदस्यों के नामों की सूची केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को भेजी भी जा चुकी है। अब केवल केंद्रीय नेेतृत्व से इस विषय पर हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी तरफ से टीम तैयार है। जैसे ही राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलेगी, टीम घोषित कर दी जाएगी। माहरा ने इस बात के भी संकेत दिए हैं की इस बार टीम पिछली बार की अपेक्षा छोटी ही रहेगी। प्रस्तावित कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्षों की संख्या 25 से 30, महामंत्री की संख्या 40 से 45 और सचिवों की संख्या 50 तक हो सकती है। जिसको देखते हुए लग रहा है की प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आकार 150 से 200 के बीच तक सिमट सकता है, जबकि पिछली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में यह संख्या 600 तक थी। माहरा के अनुसार, इस बार वह छोटी टीम के साथ मैदान में उतरेंगे। जुझारू और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टीम में जगह दी गई है।

‘नोटबंदी गैरकानूनी’ : सुप्रीम कोर्ट की जज बी. वी. नागरत्ना ने फैसले पर जताई असहमति

जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर आधार हुआ अमान्य

Nationalist Bharat Bureau

New Excise Policy: पंजाब में नई सरकार का तोहफा, 40% तक सस्ती होने वाली है शराब

अखिलेश के अनुसार केशव प्रसाद उपमुख्यमंत्री नहीं है केवल नौकरी कर रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

ए एन कालेज में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानव सृंखला का आयोजन,स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ‎

Nationalist Bharat Bureau

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

RSS का झंडा किसी दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा इसमें इसमें कोई शक नहीं है:कर्नाटक पूर्व मंत्री

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment