Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रशांत किशोर से मिले सच्चिदानंद राय

भाजपा से बगावत करके बिहार विधान परिषद के चुनाव में निर्दलीय ताल ठोंकने वाले और जीत दर्ज करने वाले मशहूर उद्योगपति सच्चिदानंद राय ने चुनावी रणनीतिकार और हाल ही में जनसुराज के नाम से बिहार में यात्रा निकालने का एलान करने वाले प्रशांत किशोर से मुलाक़ात करके राजनीतिक हलक़ों में खलबली मचा दी है।

पटना:भाजपा से बगावत करके बिहार विधान परिषद के चुनाव में निर्दलीय ताल ठोंकने वाले और जीत दर्ज करने वाले मशहूर उद्योगपति सच्चिदानंद राय ने चुनावी रणनीतिकार और हाल ही में जनसुराज के नाम से बिहार में यात्रा निकालने का एलान करने वाले प्रशांत किशोर से मुलाक़ात करके राजनीतिक हलक़ों में खलबली मचा दी है।सच्चिदानंद राय और प्रशांत किशोर की मुलाक़ात को सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।सच्चिदानंद राय ने मुलाकात की बात अपने फेसबुक पोस्ट के द्वारा करते हुए लिखा कि कुशल चुनावी रणनीतिकार के रुप मे स्थापित एवं पिछले एक दशक से हर चुनाव मे एक नया कीर्तिमान बनाते रहने के लिए प्रख्यात, ठेठ बिहारी श्री प्रशांत किशोर जी से उनके आवास पर एक स्वस्थ राजनैतिक चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक ने (यह मेरा प्रशांत जी से प्रथम बार मिलने का अवसर था) एक दूसरे से विस्तृत रुप से परिचित होने का भी अवसर प्रदान किया। बिहार से पलायन रोकने, रोजगार सृजन करने, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कई बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के विषय पर हम दोनो सहमत रहे। औधोगिकीकरण, कृषि सुधार, शहरीकरण एवं युवाओं को उचित प्रशिक्षण मिले ताकि उन्हें Knowledge based Economic Activities में बिहार में ही अवसर मिल सके, इस विषय पर भी चर्चा हुई। Economy के मामले में बिहार पिछले 3 – 4 दशकों से 28वें पायदान पर मजबूती से टिके रहने का कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस स्थिति को किस प्रकार से बदला जा सकता है इस पर भी चर्चा हुई। और भी कई राजनीतिक और गैर राजनीतिक विषयों पर एक दूसरे के विचार समझने का अवसर मिला। आज की यह मुलाकात एक अत्यंत सुखद अनुभव के रुप मे मुझे सदैव याद रहेगा। वैसे बात तो अब निकल ही गई है, देखें कितनी दूर तलक़ जाती है।

किसने क्या कहा

सच्चिदानंद और प्रशांत किशोर की मुलाक़ात को उनके समर्थकों का भरपूर समर्थन देखने को मिल रहा है।इस सिलसिले में अरविंद चौहान नामक फेसबुक सेर्न लिखा कि दो उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त बिहारी एवं बिहार और बिहारी के बारे मे चिंतन करने वाले तथा अपनी योग्यता के बल पर भिन्न -भिन्न क्षेत्रों मे उत्तम संस्था स्थापित करने का अनुभव रखने वाले यदि बिहार मे क्रांतिकारी और दूरगामी बदलाव की बीड़ा उठाएं तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकता है। इसके लिए आप दोनो से मेरा आग्रह है कि आप साथ आएं और नया बिहार बनाएं।
दिवाकर सिंह नामी सेर्न लिखा कि युवा वर्ग आप दोनों को बहुत उम्मीद से देख रहा है, जहां वर्तमान बिहार सरकार विफल है और केंद्र सरकार का रुख बिहार के प्रति सौतेला हीं है वहां आप दोनों का चेहरा हम बिहारवासी आशा के साथ देख रहे हैं । कृप्या बिहार को इस मकड़जाल से बाहर निकालिये ।
ठाकुर विनोद सिंह ने लिखा कि अपने अपने कार्यक्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के पश्चात् दो बिहारी माटी के लाल अगर एक मंच पर आ जाएं तो निश्चित रूप से बिहार का भविष्य उज्जवल होगा। समय की मांग है कि आप दोनो एक मंच पर आकर बिहार का नेतृत्व करें।
सुदर्शन राय नामक यूजर ने लिखा कि नयी सोच और नयी दिशा शुद्ध बुद्धि का मार्ग बुद्ध की पवित्र भूमि से ही प्राप्त होगा, लेकिन इसके लिए सामाजिक,राजनीतिक, आर्थिक,और शैक्षणिक स्तर को स्तरीय बनाने के लिए नये सिरे से जमीन पर तन,मन और धन से काम करने की आवश्यकता है।

 

 

कौन हैं सच्चिदानंद राय

MLC चुनाव में छपरा से निर्दलीय प्रत्याशी सच्चिदानंद ने राजद के सुधांशु रंजन को शिकस्त दिया। बिहार के सबसे अमीर प्रत्याशी के रूप में सच्चिदानंद चुनाव लड़ा था। MLC चुनाव में जीत हासिल करने वाले सच्चिदानंद राय बनियापुर प्रखंड के लौवा कलां के रहने वाले है। बनियापुर से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले उच्चतर शिक्षा कलकत्ता से हासिल किए है। IIT खड़कपुर से इंजीनियरिंग करने वाले सच्चिदानंद राय दर्जनों राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय कंपनी में अपना सेवा दे चुके है। रियल एस्टेट सहित आईटी कंपनी के मालिक है। श्री राय के दो पुत्र आईआईटी इंजीनियर है।

लड़कियों को निशुल्क शिक्षा देते है सच्चिदानंद

सच्चिदानंद राय शिक्षा प्रेम के लिए जाने जाते है। सच्चिदानंद राय बालिकाओं के लिए आपने लौवा गांव में निशुल्क संत जलेश्वर अकादमी के नाम से संस्था चलाते है। जिसमें नर्सरी से लेकर 12वी तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करते है। खेल के माध्यम से लड़कियों को राष्ट्रीय स्तर तक प्रशिक्षण प्रदान करते है। हैंडबॉल और साइक्लिंग के लिए लड़कियों के खेल का पूरा खर्चा वहन करते है। कई खेल से जुड़े होने के नाते खेल संगठन के संरक्षण भी है।सचिदानन्द राय बिहार के अमीर नेताओं में से एक है।

890 करोड़ के मालिक

MLC चुनाव में दिए हलफनामा के अनुसार सच्चिदानंद राय 890 करोड़ के मालिक है। इडेन ग्रुप के नाम से चलने वाले कंपनी में रियल एस्टेट,आईटी और ट्रांसपोर्ट से जुड़ा व्यवसाय है

बाढ़ से क्षति का आकलन करने आई केंद्रीय टीम ने बाढ़ प्रभावित रुन्नीसैदपुर के बाद बेलसंड का दौरा किया

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने बस से निकले बिहार के काँग्रेसी

Nationalist Bharat Bureau

जीतन राम मांझी ने CM नीतीश पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

UTTERP RADESH:निकाय चुनाव: हाईकोर्ट ने सुनाया अपना फैसला, नगर विभाग विकास का नोटिफिकेशन रद्द

Nationalist Bharat Bureau

25 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, बदले समीकरणों पर सबकी नजर

Nationalist Bharat Bureau

अफरोज आलम बने शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: पटना में सड़क सुरक्षा बनी हुई है एक बड़ी चिंता

cradmin

झामुमो का बिहार में राजद-कांग्रेस पर धोखे का आरोप, छह सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

भवानीपुर में 45 हजार वोटरों के नाम कटे, तृणमूल करेगी घर-घर जांच

Nationalist Bharat Bureau

भारत रत्न एल.के. आडवाणी 98 वर्ष के हुए, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

Leave a Comment